पुलिस की खुलेआम गुंडागर्दी : बीच बाजार में आदिवासी को पटक-पटक कर लात घुसों से पीटा, SP ने ASI को किया लाइन अटैच…

छत्तीसगढ़ के कोंडागांव में पुलिस की खुलेआम गुंडागर्दी सामने आई है, जहां बीच बाजार में आदिवासी के साथ मारपीट की गई, मामला बड़ेडोंगर थाना क्षेत्र का है| इस मामले में पुलिस अधीक्षक वाय अक्षय कुमार ने संज्ञान लिया है और मारपीट करने वाले ASI लाइन अटैच किया है| एसपी ने कहा, जवान के खिलाफ निलंबन की कार्यवाही भी की जाएगी|

जानकारी के मुताबिक, बड़े डोंगर के साप्ताहिक बाजार में आदिवासी के साथ बड़े डोंगर थाना प्रभारी विनोद नेताम के सामने ASI उमेश मंडावी ने खुलेआम गाली गलौज की | उसे जमीन में पटक-पटक कर लात घुसों से भी पिटाई की, बात यहीं नहीं रुकी, मारपीट का वीडियो बनता देख एएसआई ने वीडियो बनाने वाले को भी धमकी दी|

निलंबन की कार्यवाही की जा रही है :

एडिशनल एसपी पुलिस जवान द्वारा आदिवासी से मारपीट का वीडियो अब सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रहा है. बताया जा रहा कि यह घटना शनिवार की है| एडिशनल एसपी कौशलेंद्र देव पटेल ने कहा, मामले को संज्ञान में लिया गया है और जवान को लाइन अटैच कर दिया है| उन्होंने कहा, निलंबन की कार्यवाही भी की जा रही है, सभी जवानों को सख्त निर्देश दिए हैं कि इस तरह की घटना की पुनरावृति न हो, जनता से मधुर संबंध स्थापति करे |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *