MP NEWS: मॉर्निंग वॉक पर निकलना खतरे से खाली नहीं, बाइक सवार बदमाशों ने महिला से चेन लूट की वारदात को दिया अंजाम, दोनों आरोपी गिरफ्तार

MP1

इंदौर। MP NEWS: मध्यप्रदेश में गुंडा बदमाशों के खिलाफ शासन का बुलडोजर चलने के बाद भी उसके हौसले बुलंद है। बेखौफ बदमाश लूट की वारदात को अंजाम देने से भी नहीं चूक रहे है। ताजा मामला इंदौर शहर का है जहां मॉर्निंग वॉक पर निकली महिला के गले से सोने की चेन लूट की वारदात हो गई। इस घटना से लोग अब गहनों के साथ मॉर्निंग वॉक पर निकलने से डरने लगेंगे।

दरअसल मामला द्वारकापुरी थाना क्षेत्र का है जहां सूर्योदय नगर निवासी नम्रता अपनी सहेली के साथ मॉर्निंग वॉक कर रही थी, तभी पीछे से बाइक से आए दो बदमाश चेन छीनकर भाग खड़े हुए। घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है जिसमें झपट्टा मारकर चेन छीनकर फरार होते दो बदमाश नजर आ रहे है। वारदात के बाद सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस ने दो बदमाशों को हिरासत में लिया है। पुलिस ने राजपाल और सुरेंद्र नामक युवक को हिरासत में लिया है। बदमाशों से पुलिस ने सोने की चेन भी बरामद कर ली है। पुलिस हिरासत में लिए बदमाशों से शहर में पहले भी हुई लूट की घटना के संबंध में पूछताछ कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *