जल्दी ही मां बनने वाली दीपिका पादुकोण अंबानी के फंक्शन में साड़ी पहनकर पहुंची, इस साड़ी की कीमत और खासियत जान आपको हैरानी हो सकती है |
बॉलीवुड अभिनेत्री दीपिका पादुकोण ने हाल ही में अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की संगीत में नजर आयी है, एक्ट्रेस फंक्शन में परपल कलर की बेहद ही खूबसूरत साड़ी में पहुंची, इनके लुक को देखकर कई लोगों को ‘हम आपके हैं कौन’ में निशा का किरदार निभाने वाली माधुरी दीक्षित की याद आयी |

दीपिका ने साड़ी के साथ गले में सफेद चोकर डाला हुआ था, जो साड़ी की खूबसूरती को और बढ़ा रहा था, फंक्शन में एक्ट्रेस बेबी बंप के साथ कातिलाना अंदाज में नजर आयी, सोशल मीडिया पर फैंस उनके लुक से बहुत इंप्रेस दिखे, उन्हें सराहा गया कि वे प्रेगनेंसी में भी उनके फैशन स्टाइल में कोई कमी नहीं आयी है |
दीपिका के साड़ी की कीमत लाखों में :
दीपिका ने जो पर्पल साड़ी पहनी हुई है, डिजाइनर साड़ी है, इसकी कीमत लगभग 1.39 लाख बताई जा रही है, इसे ज्वेलरी के साथ सेलिब्रिटी स्टाइलिस्ट शालीना नैथानी और अंजलि चौहान ने स्टाइल किया है |

पर्पल पर वाइट एंब्रॉयडरी :
यह नौ गज की साड़ी का डिजाइन ‘हैदराबाद के चौमहल्ला महल की 16वीं शताब्दी की वास्तुकला और कराची के चौखंडी मकबरों’ से इंस्पायर्ड है, इसमें हाथ से कढ़ाई वाले मोती, ज़री और डोरी की सजावट की गई है |
साड़ी तैयार करने में लगे 3400 घंटे :
रिपोर्ट के अनुसार, तोरानी साड़ी कलेक्शन की इस साड़ी को तैयार करने में 3400 घंटे का समय में लगा है |








