दिल्ली पुलिस से लड़के ने की गुजारिश, मेरी गर्लफ्रेंड ढूंढ दो, मिला मजेदार जवाब, लोगों ने लिए खूब मजे

SOCIAL MEDIA

सोशल मीडिया पर लोग केवल अपने विचार और सुझाव ही शेयर नहीं करते है, बल्कि अब तो कई बार मशहूर होने के लिए सेलिब्रिटी से अजीब से सवाल भी कर देते हैं. कई बार इस तरह के सवाल किसी सरकारी विभाग से भी पूछ लिए जाते हैं. आमतौर पर विभाग ऐसे सवालों पर ध्यान नहीं देते हैं. लेकिन हाल ही में एक ट्वीट चर्चा में जो दिल्ली पुलिस ने किया है. दरअसल यह ट्वीट एक अजीब से सवाल का मजेदार जवाब है जो दिल्ली पुलिस के शेयर करने से सुर्खियों में छा गया है. एक्स प्लेटफॉर्म पर एक शख्स ने दिल्ली पुलिस से पूछा था, “मेरी गर्लफ्रेंड कब बनवाओगे…?

यह सवाल पूछने वाले को भी उम्मीद नहीं होगी कि उसे इस सवाल का कोई जवाब भी मिल जाएगा. यह ट्वीट किसी शुभम भारद्वाज नाम के अकाउंट से किया गया है. इसमें शख्स ने पूछा है, , “मेरी गर्लफ्रेंड कब बनवाओगे? मैं अभी भी सिग्नल हूं दिल्ली पुलिस, ये सही नहीं है आपको मुझे मेरी गर्लफ्रेंड खोजने में मदद करें.”

इस शख्स ने ट्वीट में सिंगल की जगह सिग्नल लिखकर उसे रोचक बना दिया है. इस पर दिल्ली पुलिस का जवाब भी कम मजेदार नहीं है. दिल्ली पुलिस ने अपने अधिकारिक अकाउंट से जवाब दिया है, “सर हमें जरूर उसे ढूंढने में मदद कर सकते हैं, (केवल तभी अगर वह खो गई है) अगर आप सिग्नल हैं, तो हम उम्मीद करते हैं कि आप ग्रीन होंगे रेड नहीं!”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *