Woman ExpressWoman Express
  • Home
  • Women Empower
  • News
  • Chhattisgarh
  • Crime
  • More
    • National
    • International
    • Entertainment
    • Politics
    • Sports
    • Jobs
    • Lifestyle
    • Health
    • Tech
    • Business
    • Rashifal
Font ResizerAa
Woman ExpressWoman Express
Font ResizerAa
  • Home
  • Women Empower
  • News
  • Chhattisgarh
  • Crime
  • More
Search
  • Home
  • Women Empower
  • News
  • Chhattisgarh
  • Crime
  • More
    • National
    • International
    • Entertainment
    • Politics
    • Sports
    • Jobs
    • Lifestyle
    • Health
    • Tech
    • Business
    • Rashifal
Follow US
Chhattisgarh

छत्तीसगढ़ को अयोध्या तक सीधी कनेक्टिविटी दिलाने का प्रस्ताव, CM साय ने केंद्रीय मंत्री गडकरी से की मुलाकात

Woman Express
Last updated: July 18, 2024 8:58 pm
Woman Express
Share
5 Min Read
SHARE

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से उनके आवास पर मुलाकात की, इस दौरान उन्होंने प्रदेश में सड़कों के बुनियादी ढांचों के विकास का प्रस्ताव रखा |

Advertisement Carousel
× Advertisement

CM

छत्तीसगढ़ को जल्द ही कई सड़क और नेशनल हाईवे की सौगात मिलने वाली है, इसी सिलसिले में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने गुरुवार (18 जुलाई) केंद्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्री नितिन गडकरी से उनके निवास पर मुलाकात की |

इस मुलाकात के दौरा में छत्तीसगढ़ में चल रही सड़क परियोजनाओं के अलावा आदिवासी क्षेत्रों और अयोध्या तक सीधी कनेक्टिविटी बढ़ाने पर विस्तार से चर्चा हुई, सीएम ने प्रदेश में सड़क परिवहन को और अधिक सुलभ और सुविधाजनक बनाने के लिए नई राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं का प्रस्ताव रखा |

इस प्रस्ताव पर केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने विभागीय अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए, इस बैठक के दौरान सीएम के अलावा उपमुख्यमंत्री अरुण साव, वित्त मंत्री ओपी चौधरी, छत्तीसगढ़ के सीएम सचिव पी दयानंद, राहुल भगत, लोक निर्माण विभाग सचिव कमलप्रीत सिंह सहित अन्य विभागीय अधिकारी और भारत सरकार के अधिकारी भी मौजूद रहे |

सीएम ने पेश किया नए एनएच का प्रस्ताव
बैठक में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने छत्तीसगढ़ के सामाजिक और आर्थिक विकास, प्रदेश के सुदूर आदिवासी वनांचलों को मुख्य मार्गों से जोड़ने के लिए नए राष्ट्रीय राजमार्ग का प्रस्ताव रखा, सीएम साय ने रायगढ़, धरमजयगढ़, मैनपाट, अंबिकापुर से उत्तर प्रदेश की सीमा तक कुल 282 किलोमीटर लंबे मार्ग को राष्ट्रीय राजमार्ग घोषित करने की मांग की |

सीएम विष्णुदेव साय ने बताया कि यह मार्ग प्रदेश के चार जिलों से होकर गुजरता है, इसके अलावा यह धार्मिक नगरी अयोध्या को छत्तीसगढ़ से जोड़ने वाला मुख्य मार्ग है, इसके साथ सीएम ने कवर्धा, राजनांदगांव, भानुप्रतापपुर, अंतागढ़, नारायणपुर, गीदम, दंतेवाड़ा, सुकमा मार्ग को भी राष्ट्रीय राजमार्ग घोषित करने का आग्रह किया है |

इन मांगो को लेकर मुख्यमंत्री साय ने बताया कि यह कुल 482 किमी लंबा राज्य के 6 राष्ट्रीय राजमार्गों, 5 जिला मुख्यालय को जोड़ने वाला अति महत्वपूर्ण मार्ग है, इस सड़क के निर्माण से नक्सल प्रभावित बस्तर क्षेत्र मुख्यमार्ग से जुड़ जाएगा, ऐसे में इस क्षेत्र में पहुंच बढ़ने से नक्सली गतिविधियों पर लगाम लगेगी |

यहां की सड़कों एनएच में शामिल करने की मांग
छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से तीन राष्ट्रीय राजमार्ग गुजरते हैं, इनमें से 130 बी से 53 को जोड़ने वाले मार्ग को सीएम साय ने राष्ट्रीय राजमार्ग घोषित करने की मांग की, उन्होंने केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी को बताया कि यह मार्ग एनएच घोषित होने से रायपुर शहर का रिंग रोड पूरी तरह से राष्ट्रीय राजमार्ग हो जाएगा |

इसके अलावा मुख्यमंत्री ने प्रदेश के रतनपुर, लोरमी, मुंगेली, नांदघाट, भाटापारा, बलौदाबाजार मार्ग, केंवची, पेंड्रारोड, पसान, कटघोरा मार्ग, मुंगेली, नवागढ़, बेमेतरा, धमधा, दुर्ग, झलमला मार्ग, राजनांदगांव, मोहला, मानपुर मार्ग, पंडरिया, बजाग, गाड़ासरई मार्ग को भी राष्ट्रीय राजमार्ग घोषित करने का प्रस्ताव केंद्रीय मंत्री गडकरी के सामने रखा |

सीएम ने भेजा 1383 करोड़ का प्रस्ताव
सीएम विष्णुदेव साय ने राष्ट्रीय राजमार्ग के वार्षिक योजना 2024-25 में एनएच 30 धमतरी से जगदलपुर, एनएच 130बी में रायपुर, बलौदाबाजार और सारंगढ़ मार्ग को फोर लेन करने का प्रस्ताव रखा है, रायपुर, दुर्ग एनएच 53 के दो जंक्शन सिरसा गेट और खुर्सीपार जंक्शन पर ग्रेड सेपरेटर निर्माण के स्वीकृति का आग्रह किया है |

केंद्र को भेजे गए प्रस्ताव को लेकर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बताया कि केंद्रीय सड़क निधि के तहत कुल 13 प्रोजेक्ट के लिए 1383 करोड़ रुपये का प्रस्ताव मंत्रालय को भेजा गया है, उन्होंने इसे केंद्र सरकार से जल्द स्वीकृत करने की अपील की है |

इंडियन रोड कांग्रेस में शामिल होने का न्योता
रायपुर में नवंबर में होने वाले इंडियन रोड कांग्रेस के 83वें वार्षिक अधिवेश में शामिल होने के लिए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी निमंत्रण दिया, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने छत्तीसगढ़ में सड़क जैसे बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के लिए सभी प्रस्तावों पर जल्द से जल्द सकारात्मक पहल करने का आश्वासन दिया |

Share This Article
Facebook Copy Link Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Might Also Like

thag aarakshak
Chhattisgarh

मोबाइल चोरी कर आरक्षक के खाते से उड़ाए ₹4.87 लाख, साथी आरक्षक ही निकला साइबर ठग, आरोपी गिरफ्तार

July 30, 2026
tenduaa hospital
Chhattisgarh

कवर्धा में तेंदुए की दस्तक से मचा हड़कंप! हॉस्पिटल की पार्किंग में पहुंचा, महिला के घायल होने की खबर

October 5, 2026
naxal dump 2
Chhattisgarh

बीजापुर के जंगल में जमीन के नीचे छिपा था हथियारों का जखीरा! सुरक्षा बलों की सर्चिंग में बड़ा खुलासा

September 23, 2026
Chhattisgarh 2026 02 23T075706.893 11zon
Chhattisgarh

CG Monsoon Session: छत्तीसगढ़ विधानसभा के मानसून सत्र का पहला दिन, तीजन बाई को दी जाएगी श्रद्धांजलि, नकटी गांव समेत कई मुद्दों पर होगी चर्चा

July 13, 2026
Woman ExpressWoman Express
Follow US
© 2026 | Woman Express | All Rights Reserved
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?