Advertisement Carousel

रायपुर के नलिनीश ठोकने को मिला राष्ट्रीय स्तर पर अहम पद, न्यू स्पेस इंडिया लिमिटेड में स्वतंत्र निदेशक नियुक्त

Woman Express
2 Min Read

रायपुर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता नलिनीश ठोकने को भारत सरकार द्वारा न्यू स्पेस इंडिया लिमिटेड (NSIL) में स्वतंत्र निदेशक के रूप में नियुक्त किया गया है। NSIL भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) की वाणिज्यिक शाखा है। भारत सरकार ने भाजपा प्रवक्ता ठोकने की शैक्षणिक योग्यता को ध्यान में रखते हुए यह नियुक्ति की है।

ठोकने ने एयरोनॉटिकल इंजीनियरिंग A.M.A.E.S.I. से किया है। इस संस्था के संरक्षक वर्तमान प्रधानमंत्री होते हैं। इसके प्रथम संरक्षक पंडित जवाहरलाल नेहरू रहे और वर्तमान में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इसके संरक्षक है।

यह स्पेस सेक्टर में भारत सरकार की अब तक की पहली राजनीतिक नियुक्ति है, जो छत्तीसगढ़ के लिए गर्व का विषय है। ठोकने वर्ष 2003 से भाजपा मीडिया विभाग में सदस्य के रूप में कार्य कर रहे हैं। उन्होंने प्रदेश मीडिया विभाग में प्रभारी के दायित्व का निर्वहन किया है और वर्तमान में भाजपा प्रदेश प्रवक्ता के रूप में दायित्व निभा रहे हैं।

ठोकने ने रायपुर उत्तर विधानसभा चुनाव में संयोजक के रूप में और महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में तुलजापुर विधानसभा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। पार्टी ने उनकी सेवा, अनुभव और योग्यता के आधार पर हुई इस नियुक्ति पर उन्हें बधाई दी है। उनकी नियुक्ति पर भाजपा प्रदेश मीडिया विभाग के सभी पदाधिकारियों और प्रवक्ताओं ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

TAGGED:
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *