Advertisement Carousel

NMDC की माइनिंग पर उठे सवाल, बैलाडीला के जंगल में तीन किलोमीटर तक फैल गया लोहे का मलबा

Woman Express
2 Min Read

Dantewada NMDC Mining Negligence Case: छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले से खनन से जुड़ी बड़ी खबर सामने आ रही है. यहां पर काम कर रही देश की सबसे बड़ी लोहे की खान वाली सरकारी कंपनी NMDC (नेशनल मिनरल डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन) के खिलाफ वन विभाग केस दर्ज करने की तैयारी में है. जी हां, आरोप है कि कंपनी की लापरवाही से लोहे का मलबा जंगल में फैल गया और बड़ी संख्या में पेड़-पौधों को नुकसान पहुंचा.

यह है पूरा मामला
पूरा मामला बैलाडीला इलाके के डिपॉजिट नंबर 14 का है. जहां, खुदाई के दौरान निकला बेकार मलबा तय जगह से बाहर निकल गया. यह मलबा धीरे-धीरे खिसकते हुए सुरक्षित जंगल वाले हिस्से में पहुंच गया. अब वन विभाग का कहना है कि, मलबा तय सीमा को पार कर चुका है जोकि नियमों के खिलाफ है.

शुरुआती में कंपनी की तरफ से कहा गया था कि मलबा बहुत कम दूरी तक फैला हुआ है. लेकिन जब वन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंच कर नाप की, तो हकीकत कुछ और निकली. विभाग के अनुसार मलबा करीब तीन किलोमीटर लंबी पट्टी में फैल गया है और इसकी चौड़ाई भी काफी ज्यादा है. अभी भी मलबे का खिसकना पूरी तरह रुका नहीं है.

वन विभाग दर्ज करेगी केस
बताया जा रहा है कि, NMDC ने मलबा डालने का काम एक बड़ी ठेकेदार कंपनी को दिया गया था, जो आगे किसी छोटे ठेकेदार से काम करा रही थी. हालांकि अब इसकी जिम्मेदारी कौन लेगा यह साफ नहीं है. वन विभाग का कहना है कि जब तक मलबा पूरी तरह रुक नहीं जाता, तब तक अंदर जाकर नुकसान का पूरा हिसाब लगाना खतरनाक होगा. मलबा स्थिर होने के बाद आसपास के जंगल के पेड़ों की गिनती की जाएगी. उसी के आधार पर यह तय होगा कि कितने पेड़ खराब हुए और कितना नुकसान हुआ. इसके बाद ही औपचारिक केस दर्ज किया जाएगा.

TAGGED:
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *