Advertisement Carousel

न्यू अनुष्का मेडिकल स्टोर पर आबकारी टीम की दबिश, पीछे के कमरे से मिली प्रतिबंधित कफ सिरप और हजारों टैबलेट

Woman Express
1 Min Read

अंबिकापुर। शहर में नशीली दवाइयों के अवैध कारोबार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए संभागीय आबकारी उड़नदस्ता की टीम ने एक मेडिकल स्टोर से करीब 2 लाख रुपये की प्रतिबंधित दवाइयां जब्त की हैं। मामले में मेडिकल स्टोर संचालक राजेश समद्दार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।

मेडिकल स्टोर के पीछे बने कमरे में छिपाकर रखी थीं दवाइयां
कार्रवाई सुभाषनगर वार्ड क्रमांक-2 स्थित न्यू अनुष्का मेडिकल स्टोर में की गई। टीम ने संचालक राजेश समद्दार के कब्जे से 207 नग प्रतिबंधित कफ सिरप और 3600 टैबलेट बरामद कीं। नशीली दवाइयों की यह खेप मेडिकल स्टोर के पीछे बने एक कमरे में रखी गई थी।

उत्तर प्रदेश से लाता था प्रतिबंधित दवाइयां
पूछताछ के दौरान आरोपी ने नशीली दवाइयां उत्तर प्रदेश से लाने की बात बताई। आबकारी टीम ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 21(सी) के तहत मामला दर्ज कर गिरफ्तार किया। इसके बाद उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।

TAGGED:
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *