Advertisement Carousel

Vivo के नए फ्लैगशिप फोन में मिलेगा 64MP पेरिस्कोप कैमरा! 90W फास्ट चार्जिंग और दमदार प्रोसेसर की भी चर्चा

Woman Express
2 Min Read

नई दिल्ली। वीवो जल्द ही अपनी नई S70 सीरीज के नए डिवाइस लॉन्च करने की तैयरी में है। कंपनी अगले महीने यानी दिसंबर में इस नई सीरीज को चीन में लॉन्च करने जा रही है। इस सीरीज में दो नए मॉडल Vivo S70 और Vivo S70 Flagship Edition शामिल होने की उम्मीद है। ये दोनों फोन पिछले साल लॉन्च हुई Vivo S60 सीरीज के सक्सेसर बताए जा रहे हैं।

कंपनी की चीनी वेबसाइट पर अपकमिंग स्मार्टफोन के लिए प्री-ऑर्डर भी स्टार्ट हो चुके हैं। हालांकि अभी लॉन्चिंग की सटीक डेट सामने नहीं आई है। फोन में फोटोग्राफी के लिए खास एक्सेसरी किट भी मिलेगी। चलिए इसके बारे में जानते हैं

फोटोग्राफी के लिए खास एक्सेसरी किट
टिप्स्टर Digital Chat Station का कहना है कि Vivo S70 सीरीज के दोनों डिवाइस के साथ एक खास प्रोफेशनल फ्लैश पोर्ट्रेट किट आएगी। पहले चर्चा थी कि कंपनी इसके साथ टेलीफोटो कन्वर्टर दे ऑफर करेगी, लेकिन नई रिपोर्ट्स के मुताबिक ये एक फ्लैश एक्सेसरी होगी।

इस किट की हेल्प से कम लाइट में भी बेहतर पोर्ट्रेट फोटो क्लिक करने में मदद मिलेगी। यह एक्सेसरी लाइव और स्टिल दोनों तरह की पोर्ट्रेट फोटोग्राफी को सपोर्ट करेगी।

Vivo S70 के संभावित स्पेसिफिकेशन्स
स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो Vivo S70 में 6.59 इंच की 1.5K LTPS OLED डिस्प्ले, स्नैपड्रैगन 8s Gen 4 प्रोसेसर मिल सकता है। डिवाइस में ट्रिपल रियर कैमरा मिल सकता है, जिसमें 50MP का प्राइमरी, 8MP का अल्ट्रा-वाइड और 64MP का पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा मिल सकता है। सेल्फी के लिए फोन में 50MP का फ्रंट कैमरा मिल सकता है।

Vivo S70 Flagship Edition के स्पेसिफिकेशन्स
सीरीज के हाई-एंड डिवाइस में भी 6.59 इंच की 1.5K LTPO OLED डिस्प्ले मिल सकती है। फोन में मेटल फ्रेम और IP69 रेटिंग मिल सकती है। डिवाइस स्नैपड्रैगन 8s Gen 4 प्रोसेसर और 7,000mAh की बड़ी बैटरी से लैस हो सकता है। डिवाइस में 90W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिल सकता है। फोन में 64MP का पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा भी मिल सकता है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *