Mukesh and Nita Ambani ने पोते-पोतियों के साथ री-क्रिएट किया ये आइकॉनिक सॉन्ग, संगीत सेरेमनी का वीडियो आया सामने

Woman Express
2 Min Read

अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी को अब सिर्फ 6 दिन बचे हैं, इस शादी को लेकर जबरदस्त बज बना हुआ है, 12 जुलाई को अनंत और राधिका की शादी के लिए अंबानी परिवार तैयारियों में जुटा है, 5 जुलाई को नीता अंबानी कल्चरल सेंटर (NMACC) में ग्रैंड संगीत सेरेमनी का आयोजन किया गया, संगीत सेरेमनी में सितारों की महफिल सजी, जिसमें रणबीर कपूर, आलिया भट्ट से लेकर सारा अली खान और आदित्य रॉय कपूर जैसे तमाम सितारे नजर आए, नामी सितारों के शामिल होने के बावजूद, सबसे ज्यादा चर्चा मुकेश और नीता अंबानी की परफॉर्मेंस, जो उन्होंने अपने नाती-पोतों के साथ दी |

Advertisement Carousel

नीता अंबानी और मुकेश अंबानी ने अपने बेटे अनंत अंबानी और उनकी मंगेतर राधिका मर्चेंट के संगीत सेरेमनी में एक खास परफॉर्मेंस देकर यादगार बना दिया ,उन्होंने अपने नाती-पोतों पृथ्वी, वेदा, कृष्णा और आदिया के साथ परफॉर्मेंस दी, उन्होंने 1968 में आई फिल्म ‘ब्रह्मचारी’ के हिट सॉन्ग ‘चक्के पे चक्का’ के सीन को रीक्रिएट किया, जिसका वीडियो अब वायरल हो रहा है |

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस क्लिप में नीता और मुकेश एक विंटेज कार की सवारी करते हुए दिखाई दे रहे हैं, अनंत और राधिका साथ उनके चार नाती-पोते पृथ्वी, वेदा, कृष्णा और आदिया भी हैं, नीता अपनी नातिन और पोती वेदा व आदिया के साथ आगे की सीट पर बैठी दिखीं, जबकि उनके पोते व नाती पृथ्वी और कृष्णा पीछे की सीट बैठे नजर आए, वीडियो में मुकेश अंबानी को गाड़ी चलाते और ‘चक्के पे चक्का’ गाते हुए देखे जा सकता है |

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *