Advertisement Carousel

दिवाली की खुशियां मातम में बदलीं, सूरजपुर में दो हाथियों ने ली दो ग्रामीणों की जान

Woman Express
3 Min Read

सूरजपुर। सरगुजा संभाग का सूरजपुर जिला इन दिनों हाथियों के आतंक थर्रा उठा है। दीपावली की रात सूरजपुर जिले में ही दो अलग-अलग स्थानों पर दो अलग हाथियों ने दो लोगों की जान ले ली।

पहली वारदात प्रतापपुर वन परिक्षेत्र की है वहीं दूसरी वारदात सूरजपुर वन परिक्षेत्र में घटी। सूरजपुर वन परिक्षेत्र में ग्राम पंचायत सोनपुर के पण्डोपारा के रहने वाले 40 वर्षीय मट्टूलाल पिता लालसाय को हाथी ने मौत के घाट उतार दिया। मृतक घर के पास ही खेतों में लगी धान की फसल की रखवाली करने गया हुआ था। इसी दौरान हाथी ने उस पर हमला कर मौत के घट उतार दिया।

कबरा हाथी ने मचा रखा है आतंक
वहीं दूसरी वारदात में, प्रतापपुर इलाके के सकलपुर गांव में घूम रहे कबरा हाथी ने देर रात युवक को कुचल डाला। हाथी के कुचलने से युवक की मौके पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा है कि, कबरा हाथी द्वारा एक सप्ताह के भीतर किसी व्यक्ति को मार डालने की यह तीसरी घटना है। बताया जा रहा है कि, इससे पहले पास के ही अखोरा गांव में इसी कबरे हाथी ने दो लोगों को कुचला था।

6 महीने में ले ली 13 लोगों की जान
अकेले घूम रहे इस कबरा हाथी ने अब तक इसी क्षेत्र में पिछले 6 माह में 13 लोगों की जान ले ली है। लंबे समय से क्षेत्र के लोग इस आतंक के पर्याय बन चुके हाथी को ट्रेक्यूलाइज कर रेस्क्यू सेंटर में रखने की मांग कर रहे हैं। लेकिन ना तो वन विभाग और ना ही क्षेत्र के जनप्रतिनिधि लोगों की मांगों पर ध्यान दे रहे हैं। लोग वन विभाग के बड़े अफसरों की लापरवाही को इन मौतों का जिम्मेदार बता रहे हैं।

रेस्क्यू सेंटर भेजने की मांग
उल्लेखनीय ह कि, करोड़ो रुपये खर्च कर हाथी रेस्क्यू सेंटर यहां बनाया गया है। लेकिन उसका उपयोग इस हाथी के लिए नहीं क्यों नहीं हो रहा है, यह बात समझ से परे है। बताया जाता ह कि, यह हाथी हर वक्त आक्रामक मुद्रा में ही रहता है। जिसके चलते इस हाथी की रात में मानिटरिंग करने वाले वन कर्मचारियों की जिंदगी भी खतरे में है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *