Advertisement Carousel

सिर्फ 35 रुपये में डबल एंटरटेनमेंट का मौका, Vi के नए पैक में 28 दिन तक देख सकेंगे OTT कंटेंट

Woman Express
3 Min Read

नई दिल्ली। Vodafone Idea (Vi) ने भारत में 35 रुपये का एक प्रीपेड एड-ऑन पैक पेश किया है। ये लेटेस्ट प्लान अपने Vi Movies & TV एप के जरिए दो रीजनल ओवर-द-टॉप (OTT) स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म्स का एक्सेस ऑफर करता है। इसे उन यूजर्स के लिए डिजाइन किया गया है जो रीजनल लैंग्वेज में एंटरटेनमेंट कंज्यूम करते हैं और अलग-अलग सब्सक्रिप्शन खरीदे बिना कई स्ट्रीमिंग सर्विसेज का एक्सेस चाहते हैं।

Vi 35 रुपये वाले प्रीपेड प्लान की डिटेल्स
Vi का 35 रुपये वाला प्रीपेड प्लान 9 इंडियन लैंग्वेज को कवर करने वाली 6 सर्विसेज के सेलेक्शन में से किन्हीं भी दो OTT प्लेटफॉर्म्स का एक्सेस प्रोवाइड करता है। इनमें SonyLIV South, Chaupal, ManoramaMAX, KLiKK, AddaTimes और Aao NXT शामिल हैं। ये एड-ऑन पैक 1GB डेटा भी ऑफर करता है। ये 7 दिनों की वैलिडिटी के साथ आता है, लेकिन सेलेक्ट किए गए OTT प्लेटफॉर्म्स का एक्सेस 28 दिनों तक एक्टिव रहता है।

Vi का 35 रुपये वाला प्रीपेड एड-ऑन पैक एक्टिव सर्विस-वैलिडिटी प्लान वाले एलिजिबल Vi प्रीपेड सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है। सब्सक्राइबर्स अपने स्मार्टफोन्स पर Vi Movies & TV एप के जरिए कंटेंट स्ट्रीम कर सकते हैं।

SonyLIV South तमिल, तेलुगु, मलयालम और कन्नड़ कंटेंट ऑफर करता है, जबकि Chaupal पंजाबी, हरियाणवी और भोजपुरी एंटरटेनमेंट पेश करता है। ManoramaMax में मलयालम मूवीज और टेलीविजन कंटेंट मिलता है, जबकि KLiKK और AddaTimes बंगाली कंटेंट ऑफर करते हैं। वहीं, Aao NXT ओडिया कंटेंट प्रोवाइड करता है।

Vi सब्सक्राइबर्स अपने रीजनल कंटेंट प्रेफरेंस के बेसिस पर अवेलेबल लिस्ट में से किन्हीं भी दो सर्विसेज को चुन सकते हैं। एलिजिबल Vi प्रीपेड कस्टमर्स Vi मोबाइल एप्लिकेशन या सपोर्टेड थर्ड-पार्टी रीचार्ज प्लेटफॉर्म्स के जरिए 35 रुपये के ऐड-ऑन पैक से रीचार्ज कर सकते हैं। रीचार्ज करने के बाद, यूजर्स Vi Movies & TV एप ओपन कर सकते हैं और अपने Vi मोबाइल नंबर का इस्तेमाल करके लॉग इन कर सकते हैं। इसके बाद वे एंटरटेनमेंट बेनिफिट्स को एक्टिवेट करने के लिए अवेलेबल ऑप्शन्स में से अपने पसंदीदा दो OTT प्लेटफॉर्म्स सेलेक्ट कर सकते हैं।

35 रुपये के रीजनल OTT ऐड-ऑन पैक का ये लॉन्च पिछले महीने Vi द्वारा भारत में चार वॉयस-ओनली प्रीपेड रीचार्ज प्लान पेश करने के बाद आया है। 179 रुपये, 189 रुपये, 203 रुपये और 206 रुपये की कीमत वाले ये प्लान्स टेलीकॉम रेगुलेटरी अथॉरिटी ऑफ इंडिया (TRAI) के निर्देश के बाद लॉन्च किए गए थे।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *