Advertisement Carousel

बैक पैनल पर ग्लोइंग कैट और दमदार कैमरा, Oppo Reno 17 का डिजाइन टीज; 9 नवंबर को होगा लॉन्च

Woman Express
3 Min Read

नई दिल्ली। Oppo Reno 17 अगले हफ्ते चीन में लॉन्च होने वाला है। इस स्मार्टफोन के साथ हायर-एंड Oppo Reno 17 Pro भी आएगा। कंपनी ने हाल ही में देश में अपने ऑनलाइन स्टोर पर अपकमिंग Reno लाइनअप को प्री-ऑर्डर के लिए लिस्ट किया था। अब स्मार्टफोन मेकर ने Oppo Reno 17 के डिजाइन को टीज किया है। हैंडसेट को एक फैमिलियर डिजाइन और फ्लैट रियर पैनल के साथ दिखाया गया है। हालांकि, टीजर से पता चलता है कि इसके बैक पर एक नया ग्लोइंग लाइट फीचर मिल सकता है। इसमें स्क्वॉयर-शेप्ड कैमरा मॉड्यूल के साथ एक फ्लैट रियर पैनल भी मिलेगा। ये टीजर इसके स्पेसिफिकेशन्स ऑनलाइन सामने आने के कुछ ही समय बाद आया है।

Oppo Reno 17 का डिजाइन टीज
Weibo पर एक पोस्ट में, टेक फर्म ने Oppo Reno 17 के डिजाइन को टीज करते हुए एक वीडियो पब्लिश किया। अपकमिंग स्मार्टफोन में टॉप-लेफ्ट कॉर्नर में एक स्क्वॉयर-शेप्ड कैमरा मॉड्यूल के साथ फ्लैट रियर पैनल दिखाया गया है। कैमरा आइलैंड के अंदर ट्रिपल कैमरा सिस्टम और एक LED फ्लैश के साथ Reno की ब्रांडिंग नजर आती है। स्मार्टफोन में एक ग्लोइंग कैट-लाइक डिजाइन एलिमेंट भी दिखाई देता है।

यही ग्लोइंग कैट फिगर कंपनी के Weibo पेज पर दूसरे मार्केटिंग मटीरियल में भी नजर आ रही है। हालांकि, टेक फर्म ने ये साफ नहीं किया है कि ये डिजाइन एलिमेंट Oppo Reno 17 और Oppo Reno 17 Pro दोनों में दिया जाएगा या नहीं। हैंडसेट को व्हाइट कलर ऑप्शन में दिखाया गया है। ये सिल्वर शेड में फिनिश्ड एक फ्लैट मेटल मिड-फ्रेम भी स्पोर्ट करेगा। पावर बटन और वॉल्यूम कंट्रोल्स हैंडसेट के राइट साइड में प्लेस किए जाएंगे।

Oppo Reno 17 सीरीज चीन में 9 नवंबर को Oppo Pad Air 6 और Oppo Watch 5 के साथ लॉन्च होगी। लीक्स से संकेत मिलता है कि Oppo Reno 17 में 6.5-इंच का डिस्प्ले मिलेगा, जबकि Pro मॉडल 6.3-इंच की टचस्क्रीन होगा। स्टैंडर्ड मॉडल कथित तौर पर ऑक्टा-कोर Snapdragon 7 Gen 4 चिपसेट पर चलेगा। वहीं, Oppo Reno 17 Pro में MediaTek Dimensity 8550 प्रोसेसर मिलने की बात कही गई है।

Oppo Reno 17 सीरीज के दोनों फोन देश में तीन रैम और स्टोरेज कॉन्फिगरेशन्स में बिक्री के लिए आ सकते हैं, जो 8GB + 256GB, 12GB + 256GB और 12GB + 512GB ऑप्शन्स हो सकते हैं। इसके अलावा, लीक बताता है कि हैंडसेट पांच कलर ऑप्शन्स में आएंगे, जिनके नाम कोको ब्राउन, एनकाउंटर कैट, आइस मून व्हाइट, स्नो व्हाइट और स्टारलाइट पिंक हैं ।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *