Advertisement Carousel

जुआ फड़ पर पुलिस की दबिश, बाकी आरोपियों के साथ कांग्रेस नेता का नाम आया सामने; दूसरे दिन पकड़ा गया

Woman Express
2 Min Read

बलौदाबाजार। बलौदा बाजार जिले में जुआरियों के खिलाफ पुलिस का ताबड़तोड़ अभियान जारी है। इसी बीच कसडोल थाना क्षेत्र में जुआ खेलने की सूचना पर पहुंची पुलिस को देखकर मौके से फरार हुए कांग्रेस नेता विमल अजय को आखिरकार पुलिस ने दूसरे दिन गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने गिरफ्तारी के बाद आरोपी के खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई भी की है।

जुआ खेलने की सूचना पर पुलिस की दबिश
मामला 4 नवंबर का है। पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि ग्राम हसौद के ग्वालिन नाला के पास कुछ लोग रुपये-पैसों का दांव लगाकर कटपत्ती जुआ खेल रहे हैं। सूचना पर कसडोल पुलिस ने तत्काल मौके पर दबिश दी। पुलिस की गाड़ी देखते ही जुआ फड़ में अफरा-तफरी मच गई और कुछ लोग मौके से भाग निकले।

पुलिस ने मौके से 1020 रुपये नगद और ताश की 52 पत्ती जब्त की। जांच और पूछताछ में गगन यादव, मुकेश यादव, नवीन साहू और विमल अजय के नाम सामने आए। इनमें विमल अजय पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया था।

दूसरे दिन आखिरकार पुलिस के हत्थे चढ़ा नेता
फरार विमल अजय के खिलाफ 5 नवंबर को अपराध क्रमांक 423/26 के तहत छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 की धारा 3(2) के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तारी के बाद उसके विरुद्ध प्रतिबंधात्मक कार्रवाई भी की गई।

अब सवाल यह है कि पुलिस की जुआ विरोधी कार्रवाई के दौरान मौके से फरार होने वाला आरोपी आखिर दूसरे दिन पुलिस के शिकंजे में कैसे आया? फिलहाल कसडोल पुलिस की इस कार्रवाई की चर्चा क्षेत्र में हो रही है।

TAGGED:
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *