Advertisement Carousel

Bihar News: रौशन आनंद का सनसनीखेज बयान! खान सर से खतरे की बात, अनंत सिंह को लेकर भी बड़ा ख़ुलासा..

Woman Express
3 Min Read

बिहार में खान सर और ज्ञान बिंदू कोचिंग संस्थान के संचालक रौशन आनंद के बीच चल रहा विवाद एक बार फिर चर्चा में है. अब रौशन आनंद ने एक इंटरव्यू में खान सर पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा है कि खान सर उनकी जान भी ले सकते हैं. इसी वजह से उन्हें अपनी सुरक्षा के लिए बॉडीगार्ड लेकर चलना पड़ता है.

दरअसल, रौशन आनंद ने ‘द लल्लनटॉप’ को दिए इंटरव्यू में पूरे विवाद और अपनी गिरफ्तारी को लेकर कई बातें कहीं. जब उनसे पूछा गया कि वह सुरक्षा गार्ड लेकर क्यों चलते हैं, तो उन्होंने कहा कि ऐसा करना उनकी मजबूरी है.

उनके मुताबिक, खान सर अपने बचाव के लिए किसी भी हद तक जा सकते हैं. अगर उन्हें लगेगा कि रौशन आनंद को रास्ते से हटाने से उन्हें फायदा होगा तो वह ऐसा भी करवा सकते है!

बि‍ना जांच के ही कर ल‍िया था गिरफ्तार

रौशन आनंद ने 2 जून को खान ग्लोबल स्टडीज के बाहर हुई गोलीबारी का भी जिक्र किया. उन्होंने दावा किया कि इस घटना की सही तरीके से जांच हो तो कई बातें सामने आ सकती हैं. उनका आरोप है कि घटना के बाद उनके खिलाफ रात में एफआईआर दर्ज की गई. अगले दिन सुबह करीब चार बजे उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया. उन्होंने सवाल उठाया कि बिना पूरी जांच किए पुलिस ने उन्हें जेल कैसे भेज दिया.

भाई की मौत को लेकर भी जताई नाराजगी

रौशन आनंद ने अपने छोटे भाई प्रिंस की नेपाल में हुई संदिग्ध मौत को लेकर भी दर्द जाहिर किया. उन्होंने कहा कि वह उस व्यक्ति से नफरत करते हैं, जिसकी वजह से उनका भाई उनसे दूर हुआ. उनका दावा है कि साल 2019 से ही उनके भाई को उनसे अलग करने की कोशिश की जा रही थी.

अनंत सिंह की बात दोहराई

रौशन आनंद ने अपनी स्थिति बताते हुए अनंत सिंह के चर्चित बयान का जिक्र किया. उन्होंने कहा कि अब उनके जीवन में भी न जीने की खुशी है और न मरने का गम है.

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *