Advertisement Carousel

Amit Jogi FIR: PM मोदी और CEC ज्ञानेश कुमार पर आपत्तिजनक पोस्ट, ‘छोटे जोगी’ के खिलाफ FIR दर्ज..

Woman Express
2 Min Read

छत्तीसगढ़ प्रदेश के पहले मुख्यमंत्री दिवंगत अजीत जोगी के पुत्र और जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ के नेता अमित जोगी एक मामले में फंसते हुए नजर आ रहे हैं। अमित जोगी पर आरोप है कि, पिछले दिनों अमित ने ‘वोट चोरी’ के मामले में देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ एक आपत्तिजनक वीडियो बनाया था और उसे सोशल मीडिया पर पोस्ट भी किया था। हालांकि कुछ वक़्त बाद अमित जोगी ने वह पोस्ट अपने सोशल मीडिया अकाउंट से डिलीट कर दिया था और माफ़ी मांगते हुए दूसरा पोस्ट लिखा था।

amit jogi

भाजपा नेताओं ने साधा था निशाना

वही अमित जोगी के खिलाफ भाजपा के नेता लामबंद हो गए थे। राज्य मंत्री दर्जा प्राप्त, छत्तीसगढ़ राज्य केश शिल्पी कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष ने लिखा था “मानसिक विक्षिप्त “अमित जोगी” को बिना किसी देरी के मनोपचार केंद्र में भर्ती किया जाये! सूखा नशा का असर दिन प्रतिदिन बढ़ता जा रहा है अब इससे ज़्यादा नहीं झेल सकते हम लोग!”

इन धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज
बहरहाल रायपुर कमिश्नरेट अंतर्गत सिविल लाइंस थाने में जकाँछ नेता अमित जोगी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 196, 352, 353(2) और 356(2) के अलावा सूचना प्रौद्योगिकी (संशोधन) अधिनियम 2000 की 67 धारा के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया है। बता दें कि, अमित जोगी के खिलाफ यह मामला रायपुर भाजपा के जिलाध्यक्ष रमेश सिंह ठाकुर की शिकायत पर दर्ज की गई है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *