Advertisement Carousel

Aaj Ka Rashifal 4 November 2026:

Woman Express
9 Min Read

बुधवार, नवम्बर 4, 2026

अच्छी चीज़ों को ग्रहण करने के लिए आपका दिमाग़ खुला रहेगा। भविष्य में अगर आपको आर्थिक रुप से मजबूत बनना है तो आज से ही धन की बचत करें। एक बेहतरीन शाम के लिए रिश्तेदार/दोस्त घर आ सकते हैं। अप्रत्याशित रोमांस आपको अचानक मिल सकता है, अगर आप दोस्तों के साथ शाम को बाहर घूमने जाते हैं तो। साझीदार से संवाद क़ायम करना बहुत कठिन सिद्ध होगा। अपने व्यक्तित्व और रंग-रूप को बेहतर बनाने का कोशिश संतोषजनक साबित होगी। अगर आप कोशिश करें तो आप अपने जीवनसाथी के साथ अपने जीवन का सबसे अच्छा दिन आज गुज़ार सकते हैं।

शुभ अंक :- 2

शुभ रंग :- सिल्वर और सफेद

उपाय :- कौओं को रोटी डालने से नौकरी व बिज़नेस में उन्नति होगी।

मेष राशि: पारिवारिक जीवन में पूरे होंगे महत्वपूर्ण काम

मेष राशि वालों आज पारिवारिक जीवन में चल रहे कुछ महत्वपूर्ण काम पूरे होंगे। अपना व्यवहार सकारात्मक बनाए रखें। भविष्य के लिए बनाई गई योजनाओं पर भी आज कुछ सोच विचार कर सकते हैं। अपने उद्देश्यों को प्राप्त करने में मदद मिलेगी। आज आपके स्वभाव में संयम और धैर्य बना रहेगा, जिसके कारण आप अपनी सभी समस्याओं का हल आसानी से ढूंढ लेंगे। परिवार के किसी काम के लिए यात्रा पर भी जाना पड़ सकता है।

  • शुभ रंग – गुलाबी
  • शुभ अंक – 9

वृष राशि: आर्थिक स्थिति में होगा सुधार

वृष राशि वालों आज आपका मन घर और ऑफिस की दुनिया से बाहर निकलकर प्रकृति का आनंद लेने का करेगा। पुरानी बहुमूल्य चीजों के मोल भाव पर आज आपको लाभ होगा। अपने अधूरे कामों को पूरा करने के लिए भी आज का दिन अच्छा है। आपकी आर्थिक स्थिति में भी सुधार होगा। आज आपका आत्मबल आपके लिए सफलता की कुंजी साबित होगा। बच्चों की कामयाबी पर आज आप गर्व महसूस करेंगे। भाई बहनों का सहयोग भी मिलता रहेगा।

  • शुभ रंग – आसमानी नीला
  • शुभ अंक – 3

मिथुन राशि: बिजनेस में वृद्धि के बन रहे योग

मिथुन राशि वालों आज आपका दिन खुशियों से भरा रहेगा। आज आपका मन नए काम करने में लग सकता है। बिजनेस में वृद्धि होने के योग बन रहे हैं। आज अपने कामकाज को पूरी सावधानी से करें। साथ ही अपने काम में दूसरों की मदद भी लें। लवमेट के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। आज आप नए इलेक्ट्रॉनिक सामान खरीद सकते हैं। आज बिना वजह विवादों में फंसने से बचें।

  • शुभ रंग – नीला
  • शुभ अंक – 2

कर्क राशि: जॉब बदलने का बना सकते हैं मन

कर्क राशि वालों के लिए आज का दिन ठीक ठाक रहने वाला है। आज अपनी सोच को सकारात्मक रखें और नकारात्मक चीजों को अपने ऊपर हावी न होने दें। आज आप जॉब स्विच करने का मन बना सकते हैं, लेकिन आपको अच्छे ऑप्शन देखकर ही कदम आगे बढ़ाना चाहिए। आज ऑफिस में पुराने कामकाज निपटाने में सफल रहेंगे। आज रूठे हुए साथी को मनाने के लिए उन्हें मनपसंद गिफ्ट दे सकते हैं।

  • शुभ रंग – पीला
  • शुभ अंक – 4

सिंह राशि: करियर को लेकर मन में रहेगी दुविधा

सिंह राशि वालों के लिए आज का दिन सामान्य रहेगा। आज जिससे भी मिलेंगे, वह व्यक्ति आपसे प्रभावित होगा। बिजनेस में परिवार से कुछ सहयोग मिल सकता है। वर्कप्लेस पर अपनी वाणी पर संयम बनाए रखें, आपके लिए अच्छा होगा। अपने करियर को लेकर मन में दुविधा होगी, लेकिन जल्द ही वह सुलझ भी जाएगी। आपका स्वास्थ्य पहले से ठीक रहेगा। अपने खर्चों को कंट्रोल करें, नहीं तो आपको परेशानी हो सकती है।

  • शुभ रंग – नारंगी
  • शुभ अंक – 1

कन्या राशि: निवेश से जुड़े मिल सकते हैं बेहतर मौके

कन्या राशि वालों के लिए आज का दिन व्यापारिक दृष्टि से फायदेमंद रहेगा। निवेश से जुड़े कुछ बेहतर मौके मिल सकते हैं। आज नए विचार आपके सामने आते रहेंगे। आज योजना बनाने और फैसला लेने के लिए दिन बहुत अच्छा है। आज आप पूरा ध्यान अपनी जिम्मेदारियों पर बनाए रखेंगे। हर काम जोश से पूरा करने की कोशिश करेंगे। आपकी कोशिशें जल्द ही रंग लाएंगी। आज आप खुले मन से बात करेंगे। साथ ही दूसरों की परेशानियों को समझने की कोशिश करेंगे।

  • शुभ रंग – हरा
  • शुभ अंक – 6

तुला राशि: संगीत जगत वालों को मिल सकते हैं ऑफर

तुला राशि वालों आज आपके मन में नए-नए विचार आएंगे। आज आप कुछ ज्यादा ही जोश में रहेंगे। आपके बनाए प्लान में नया बदलाव हो सकता है। आप किसी क्राफ्ट एग्जीबिशन में मित्रों के साथ जा सकते हैं। आप अपने अंदर सकारात्मक ऊर्जा बनाए रखेंगे। किसी भी बात के लिए तुरंत प्रतिक्रिया देने से बचें। संगीत से जुड़े लोगों को आज जॉब के अच्छे ऑफर आ सकते हैं।

  • शुभ रंग – नेवी ब्लू
  • शुभ अंक – 1

वृश्चिक राशि: प्रॉपर्टी में निवेश के लिए अच्छा दिन

वृश्चिक राशि वालों आज प्रॉपर्टी में निवेश के लिए दिन अच्छा रहेगा। बड़े बुजुर्गों की सलाह आपके लिए लाभकारी सिद्ध होगी। धन लाभ के योग बन रहे हैं। समाज कल्याण की तरफ भी आपका रुझान होगा। शत्रु आपको हराने का प्रयास करेंगे, लेकिन आपके सामने अधिक देर तक ठहर नहीं पाएंगे। नौकरी कर रहे लोगों को विशेष सफलता हासिल हो सकती है। आज अचानक से आपके किसी पुराने मित्र का फोन आ सकता है।

  • शुभ रंग – लाल
  • शुभ अंक – 3

धनु राशि: धार्मिक यात्रा पर जाने के बन रहे योग

धनु राशि वालों आज आपका रुझान अध्यात्म की तरफ ज्यादा रहेगा। आप किसी धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं। राजनीतिक कार्यों में भी आपकी रुचि बढ़ेगी। आपके काम सफल होंगे। आज पड़ोसियों के बीच आपका मान सम्मान बढ़ेगा। शिक्षा प्रतियोगिता में आपको सफलता मिलेगी। साइंस से जुड़े छात्रों के लिए आज का दिन अच्छा है। आप अपने व्यस्त दिन में से कुछ समय अपने बच्चों के लिए निकालेंगे, जिसमें उनके साथ खूब मौज-मस्ती करते हुए नजर आएंगे। इससे आपको तरोताजा महसूस होगा।

  • शुभ रंग – सुनहरा
  • शुभ अंक – 8

मकर राशि: सैलरी में हो सकती है बढ़ोतरी

मकर राशि वालों आज कार्य स्थल पर वरिष्ठ अधिकारी आपके काम की तारीफ कर सकते हैं। आपकी सैलरी में बढ़ोतरी भी हो सकती है, जिससे आपका आज का दिन अच्छा रहेगा। अपने सीनियर्स के प्रति अच्छा व्यवहार बनाए रखें। छात्रों के लिए भी आज का दिन अनुकूल रहने वाला है। आपके अच्छे प्रदर्शन से आपको भविष्य में लाभ मिल सकता है। आपके अटके हुए काम पूरे हो सकते हैं।

  • शुभ रंग – पीला
  • शुभ अंक – 6

कुंभ राशि: बिजनेस में बढ़ोतरी के लिए सही समय

कुंभ राशि वालों आज का दिन आपके लिए उत्तम रहेगा। आज सामाजिक कार्यों में अपना योगदान देंगे। कार्यक्षेत्र में उम्मीद के अनुसार कामयाबी हासिल होगी। आज आपकी मुलाकात अपने बेस्ट फ्रेंड से हो सकती है। पारिवारिक मामलों में किसी बात को लेकर जीवनसाथी से बातचीत हो सकती है। आज आपका स्वास्थ्य ठीक रहेगा। बिजनेस में बढ़ोतरी के लिए सही समय है। सरकारी एग्जाम की तैयारी करने वालों के लिए भी आज का दिन अच्छा है।

  • शुभ रंग – बैंगनी
  • शुभ अंक – 5

मीन राशि: आय के नए अवसर मिलने की संभावना

मीन राशि वालों आज का दिन आपके लिए उत्साहपूर्ण रहेगा। आज कार्यों में तरक्की बनी रहेगी। साथ ही आप मांगलिक कार्य भी कर सकते हैं। आज मित्रों की सहायता से आपको आय के अवसर मिलेंगे, जिनसे आप लाभ कमाकर आर्थिक स्थिति को मजबूत बनाएंगे। दोस्तों के साथ बाहर मौसम का लुत्फ उठा सकते हैं। आज नए लोगों के साथ संपर्क बनेंगे। सरकारी ऑफिस में काम को लेकर बॉस आपकी तारीफ कर सकते हैं। आज आप नया काम शुरू करते समय माता पिता के पैर छुएं।

  • शुभ रंग – लाल
  • शुभ अंक – 9
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *