PM Modi Banaskantha Rally Posters: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इन दिनों दो दिवसीय गुजरात दौरे पर हैं. इस दौरान उनकी बनासकांठा में सभा आयोजित हो रही है, जिसमें शामिल होने के लिए बड़ी संख्या में लोग पहुंच रहे हैं. पीएम मोदी को सुनने के लिए महिलाएं भी बढ़-चढ़कर भाग ली हैं. सुबह से ही हाथों में तख्ती लेकर पहुंच गई हैं. इस दौरान एक पोस्टर खूब वायरल हो रहा है, जिसमें लिखा है ‘मोदी कहीं नहीं जाएगा’
पीएम मोदी की सभा से पहले ही बड़ी संख्या में लोग जुट गए हैं. सभा को सुनने कि लिए किसान और पशुपालक भारी तादात में पहुंचे हैं. इस बार सभा में किसानों और पशुपालकों के लिए बैठने की अलग व्यवस्था की गई है. सभा में ही कुर्सियों की जगह पर खाट लगाई गई है. खाट में बैठकर ही किसान और पशुपालक पीएम मोदी को सुनेंगे.
14,000 करोड़ रुपए से ज्यादा की सौगात
पीएम मोदी इस दौरान करीब 14,000 करोड़ रुपए से ज्यादा की परियोजनाओं की सौगात देंगे. पीएम मोदी सुबह 9 बजे बनासकांठा पहुंचकर बनास डेयरी के भारत बोवाइन ब्रीडिंग एंड रिसर्च सेंटर का दौरा किया और रोड शो भी किए. इस दौरान पीएम मोदी ने अहमदाबाद (साबरमती)-वाराणसी एक्सप्रेस और मेहसाणा-बेचराजी-साबरमती मेमू ट्रेन सेवाओं को भी हरी झंडी दिखाई.
किसानों के खाते में आएंगे पैसे
इसके अलावा पीएम मोदी किसानों को आर्थिक मदद देने के लिए पीएम किसान योजना की 24वीं किस्त भी जारी करेंगे. फिर पीएम अहमदाबाद मेट्रो के फेज-2A और फेज-2B का शिलान्यास करेंगे. इस कार्यक्रम में सभा को संबोधित करने के बाद पीएम मोदी अन्य विकास परियोजनाओं से जुड़े कार्यक्रमों में शामिल होंगे, क्योंकि उनका दो दिवसीय गुजरात दौरा है.
