Advertisement Carousel

छत्तीसगढ़ में बेमौसम बारिश ने किसानों की तोड़ी कमर, खेतों में भीगी धान की फसल; 2 नवंबर तक अलर्ट

Woman Express
2 Min Read

CG Weather Alert: बंगाल की खाड़ी से उठे चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’ का असर छत्तीसगढ़ में आज भी बना हुआ रहेगा. सरगुजा और रायपुर संभाग में रात भर से मूसलाधार बारिश हो रही है. मौसम विभाग ने आज उत्तर छत्तीसगढ़ के एक-दो स्थानों पर भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है, साथ ही 40 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं और बिजली गिरने की चेतावनी दी है. मौसम विभाग ने 2 नवंबर तक इसी तरह बारिश जारी रहने की संभावना जताई है और किसानों को पकी फसलों की कटाई रोकने और कटी फसल को सुरक्षित स्थान पर रखने की सलाह दी है.

कई जिलों में छुट्टी
खराब मौसम को देखते हुए प्रदेश के कई जिलों में आज स्कूलों में छुट्टी घोषित की गई है. दुर्ग, सरगुजा, कोरिया, बलरामपुर और रायगढ़ में हालात ज्यादा खराब होने के कारण आज स्कूल बंद किए गए हैं. शिक्षा विभाग ने बच्चों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यह फैसला लिया है कि सभी शासकीय और अशासकीय स्कूल आज भी पूर्ण रूप से बंद रहेंगे.

किसानों पर टूटा मुसीबतों का पहाड़
लगातार बारिश से सबसे ज्यादा नुकसान किसानों को हो रहा है. बलरामपुर, मुंगेली और धमतरी में खेतों में कटाई के बाद रखी धान की फसल पूरी तरह भीग गई है. लगातार नमी से धान के दाने काले पड़ रहे हैं और फफूंद लगने का खतरा बढ़ गया है. दो दिनों से लगातार हो रही बारिश से खेतों में पानी भर गया है.पककर तैयार खड़ी धान की फसल जमीन पर गिरने लगी है.

TAGGED:
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *