Woman ExpressWoman Express
  • Home
  • Women Empower
  • News
  • Chhattisgarh
  • Crime
  • More
    • National
    • International
    • Entertainment
    • Politics
    • Sports
    • Jobs
    • Lifestyle
    • Health
    • Tech
    • Business
    • Rashifal
Font ResizerAa
Woman ExpressWoman Express
Font ResizerAa
  • Home
  • Women Empower
  • News
  • Chhattisgarh
  • Crime
  • More
Search
  • Home
  • Women Empower
  • News
  • Chhattisgarh
  • Crime
  • More
    • National
    • International
    • Entertainment
    • Politics
    • Sports
    • Jobs
    • Lifestyle
    • Health
    • Tech
    • Business
    • Rashifal
Follow US
Chhattisgarh

राष्ट्रपति के दौरे से रायपुर में ट्रैफिक अलर्ट! दो दिन प्रभावित रहेंगे प्रमुख मार्ग, 2000 से ज्यादा जवान तैनात

Woman Express
Last updated: October 20, 2026 11:51 am
Woman Express
Share
3 Min Read
Untitled 12
SHARE

President Draupadi Murmu Raipur Visit: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 22 अक्टूबर को छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर आएंगी. यहां से जगदलपुर जाएंगी. विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगी. इसके साथ ही बस्तर दशहरा में भी शिरकत करेंगी. इस दौरान वे दो दिनों यानी 23 अक्टूबर तक छत्तीसगढ़ में रहेंगी. उनके रायपुर प्रवास से शहर की 11 सड़कें दो दिनों तक प्रभावित रहेंगी.

Advertisement Carousel
× Advertisement

इन रास्तों पर नो एंट्री

  • ओल्ड पुलिस हेडक्वार्टर से लोकभवन चौक: वाहनों का आवागमन बंद रहेगा. लोगों को कलेक्ट्रेट चौक से गुजरना होगा.
  • LIC ऑफिस से सिविल लाइन रोड: ये रास्ता बंद रहेगा. इसके विकल्प के तौर पर आयकर भवन के पास से जाना होगा.
  • लोक भवन से सप्रे शाला: इनडोर स्टेडियम जाते वक्त काली माता मंदिर और महिला थाना होते हुए सप्रे शाला रोड तक आधे घंटे पहले रोका जाएगा.
  • बूढ़ेश्वर चौक से लोक भवन: महिला थाना और OCM चौक होते हुए आवागमन बंद रहेगा.
  • एयरपोर्ट से लोक भवन: वीआईपी रोड, एक्सप्रेसवे, शंकर नगर ब्रिज, SRP चौक होते हुए मार्ग आधे घंटे बंद हो जाएगा.
  • लोक भवन से एयरपोर्ट: एसआरपी चौक, शंकर नगर और एक्सप्रेसवे होते हुए ट्रैफिक को रोका जाएगा.

2000 से ज्यादा जवान तैनात रहेंगे
दौरे के पहले दिन राष्ट्रपति मुर्मू रायपुर के विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगी. इसके लिए सुरक्षा के विशेष व्यवस्था की गई. सुरक्षा को चाक-चौबंद किया जा रहा है. सिक्योरिटी के लिए 2000 से ज्यादा जवानों को तैनात किया जाएगा. इसमें आई-डीआईजी रैंक के अधिकारी भी शामिल हैं. दूसरे शहरों से भी पुलिस बल को बुलाया गया है.

प्रेसिडेंट का मिनट-टू-मिनट कार्यक्रम
22 अक्टूबर को दोपहर 12:45 बजे रायपुर के लोक भवन में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगी और पूज्य माता हासी देवी जी के सम्मान में 200 रुपये का स्मारक सिक्का जारी करेंगी. शाम 4 बजे रायपुर के इंडोर स्टेडियम में नुआखाई पर्व के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगी. यहां वे ‘सेवा सम्मान पर्व’ एवं ‘युवा प्रबोधन’ कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहेंगी.

23 अक्टूबर को राष्ट्रपति सुबह 11 बजे जगदलपुर स्थित मां दंतेश्वरी मंदिर में पूजा-अर्चना करेंगी. इसके बाद दोपहर 12:45 बजे मुरिया दरबार एवं बस्तर दशहरा के अवसर पर आयोजित सार्वजनिक कार्यक्रम में शामिल होंगी.

Share This Article
Facebook Copy Link Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Might Also Like

LAL KAPDA
Chhattisgarh

सुकमा के कॉन्वेंट स्कूल में धार्मिक प्रतीकों को लेकर विवाद, 15 साल से पढ़ा रहीं शिक्षिका ने दिया इस्तीफा

October 15, 2026
webp 38
Chhattisgarh

अंबिकापुर में बस यात्रियों की जेब पर डाका? तय किराए से दोगुनी वसूली की शिकायत, RTO ने दिए सख्त निर्देश

September 11, 2026

छत्तीसगढ़ को मिला GeM Sustainable Procurement Award, सरकारी खरीद में 113% की रिकॉर्ड बढ़ोतरी

August 12, 2026
mantralaya 3
Chhattisgarh

छत्तीसगढ़ में 1 अक्टूबर से NSA का पहरा! कलेक्टरों को निवारक हिरासत के आदेश की शक्ति

September 23, 2026
Woman ExpressWoman Express
Follow US
© 2026 | Woman Express | All Rights Reserved
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?