Woman ExpressWoman Express
  • Home
  • Women Empower
  • News
  • Chhattisgarh
  • Crime
  • More
    • National
    • International
    • Entertainment
    • Politics
    • Sports
    • Jobs
    • Lifestyle
    • Health
    • Tech
    • Business
    • Rashifal
Font ResizerAa
Woman ExpressWoman Express
Font ResizerAa
  • Home
  • Women Empower
  • News
  • Chhattisgarh
  • Crime
  • More
Search
  • Home
  • Women Empower
  • News
  • Chhattisgarh
  • Crime
  • More
    • National
    • International
    • Entertainment
    • Politics
    • Sports
    • Jobs
    • Lifestyle
    • Health
    • Tech
    • Business
    • Rashifal
Follow US
Chhattisgarh

रायपुर से अब रावघाट-कुरुद का सफर होगा आसान! रेल मंत्रालय ने दी 3 नई मेमू ट्रेनों को हरी झंडी

Woman Express
Last updated: October 17, 2026 3:15 pm
Woman Express
Share
2 Min Read
train parichalan
SHARE

रायपुर. रायपुर और आसपास के क्षेत्रों में रेल यात्री सुविधाओं के विस्तार की दिशा में तीन नई मेमू ट्रेनों के परिचालन को मंजूरी दी गई है. रेल मंत्रालय ने रायपुर से रावघाट के बीच एक और रायपुर से कुरुद के बीच दो मेमू ट्रेनें चलाने की स्वीकृति प्रदान की है. इससे इन मार्गों पर नियमित आवागमन करने वाले यात्रियों को सुविधा मिलने की उम्मीद है.

Advertisement Carousel
× Advertisement

रायपुर के सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से रायपुर से रावघाट और कुरुद के बीच नई ट्रेनें शुरू करने का आग्रह किया था. रेल मंत्री ने पत्र के माध्यम से उन्हें इसकी जानकारी देते हुए बताया कि रेल मंत्रालय ने तीनों रेलगाड़ियों के परिचालन को मंजूरी दे दी है.

रेल मंत्रालय से विस्तार न्यूज को मिली जानकारी के अनुसार, रायपुर-रावघाट मेमू ट्रेन को गाड़ी संख्या 68768/68769, जबकि रायपुर-कुरुद मार्ग पर चलने वाली दो मेमू ट्रेनों को गाड़ी संख्या 68772/68771 और 68774/68773 आवंटित की गई हैं. इन नई रेल सेवाओं से नौकरीपेशा लोगों, विद्यार्थियों, किसानों और व्यापारियों को आवागमन में सहूलियत मिलने की संभावना है. नियमित यात्रियों को सड़क मार्ग पर निर्भरता कम करने और समय की बचत करने में भी मदद मिल सकती है.

सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने नई रेल सेवाओं को मंजूरी मिलने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव के प्रति आभार जताया है. उन्होंने कहा कि क्षेत्र में यात्री सुविधाओं का विस्तार और बेहतर रेल संपर्क उपलब्ध कराना उनकी प्राथमिकताओं में शामिल है.

TAGGED:CHHATTISGARH
Share This Article
Facebook Copy Link Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Might Also Like

साय कैबिनेट ने 500 करोड़ के AI मिशन को दी मंजूरी, 7.5 लाख युवाओं को मिलेगा प्रशिक्षण

August 6, 2026
Untitled design 2026 07 30T101204.637 11zon
Chhattisgarh

छत्तीसगढ़ में बड़ी कार्रवाई, मेसर्स पान सीड्स का बीज विक्रय लाइसेंस निरस्त, जांच में मिली गंभीर अनियमितताएं

July 30, 2026
vikas1
NewsChhattisgarh

CM साय : नक्सलवाद पर निर्णायक बढ़त के बाद बदली बस्तर की तस्वीर, विकास ने पकड़ी रफ्तार

August 22, 2026
sai
NewsChhattisgarh

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने किया ‘ई-रेत संगवारी’ पोर्टल का शुभारंभ, प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण के हितग्राहियों को अब निःशुल्क रेत

September 1, 2026
Woman ExpressWoman Express
Follow US
© 2026 | Woman Express | All Rights Reserved
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?