Woman ExpressWoman Express
  • Home
  • Women Empower
  • News
  • Chhattisgarh
  • Crime
  • More
    • National
    • International
    • Entertainment
    • Politics
    • Sports
    • Jobs
    • Lifestyle
    • Health
    • Tech
    • Business
    • Rashifal
Font ResizerAa
Woman ExpressWoman Express
Font ResizerAa
  • Home
  • Women Empower
  • News
  • Chhattisgarh
  • Crime
  • More
Search
  • Home
  • Women Empower
  • News
  • Chhattisgarh
  • Crime
  • More
    • National
    • International
    • Entertainment
    • Politics
    • Sports
    • Jobs
    • Lifestyle
    • Health
    • Tech
    • Business
    • Rashifal
Follow US
Chhattisgarh

छत्तीसगढ़ की औद्योगिक पहचान पर सियासी संग्राम! भिलाई स्टील प्लांट को लेकर कांग्रेस ने उठाए सवाल

Woman Express
Last updated: October 15, 2026 5:18 pm
Woman Express
Share
4 Min Read
image 2026 10 15T141307.190 1
SHARE

रायपुर। क्या भिलाई स्टील प्लांट बिक जाएगा? क्या बीएसपी का भी निजीकरण हो जाएगा? ये सवाल पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने उठाए हैं। बीएसपी के बिकने की आशंका जताते हुए कांग्रेस नेताओं ने सरकार पर निशाना साधा है, जिसके बाद छत्तीसगढ़ में सियासी घमासान तेज हो गई है। वहीं इस मामले में भाजपा ने कहा है कि कांग्रेस झूठी अफवाह फैला रही है। भिलाई स्टील प्लांट जनता का है और जनता का रहेगा।

Advertisement Carousel
× Advertisement

भूपेश बघेल ने सोशल मीडिया पर क्या लिखा?
पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर पोस्ट करते हुए लिखा है कि उन्हें जानकारी मिली है कि एक उद्योगपति भिलाई इस्पात संयंत्र देखने आने वाले हैं। इसका मतलब ये है कि देश बेचने का अभियान चला रहे नरेंद्र मोदी की नजर अब हमारे बीएसपी पर है और उनके प्रिय खरीददार मुआयना करने आ रहे हैं। बघेल ने आगे लिखा है कि मोदी जी समझ लें कि बीएसपी छत्तीसगढ़ की आत्मा है और हम छत्तीसगढ़वासी इसे किसी सूरत में बिकने नहीं देंगे। किसी भी सूरत में नहीं। यह बात छत्तीसगढ़ भाजपा के नेता भी समझ लें कि बीएसपी बिकाऊ नहीं है।

image 4

NMDC और BSP नहीं बिकेंगे, क्या इसकी गारंटी देगी सरकार : दीपक बैज
भिलाई स्टील प्लांट (BSP) को लेकर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने भी केंद्र सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने सवाल उठाया कि क्या सरकार इस बात की गारंटी देगी कि भिलाई स्टील प्लांट और NMDC को नहीं बेचा जाएगा? बैज ने भिलाई स्टील प्लांट को लेकर भूपेश बघेल के बयान का समर्थन करते हुए कहा है कि पूर्व मुख्यमंत्री ने बिल्कुल सही बात कही है।

उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार देश के सार्वजनिक उपक्रमों और संपत्तियों को बेचने की तैयारी कर रही है। सीमेंट कंपनियों, पावर कंपनियों, नगरनार स्टील प्लांट और अन्य औद्योगिक इकाइयों को लेकर भी सवाल खड़े हो रहे हैं। उन्होंने आशंका जताई कि अब भिलाई स्टील प्लांट को लेकर भी सरकार की मंशा पर सवाल उठ रहे हैं।

दीपक बैज ने आरोप लगाया है कि सरकार सार्वजनिक संपत्तियों को बेचने की दिशा में आगे बढ़ रही है और आने वाले समय में कोई भी सरकारी उपक्रम सुरक्षित नहीं बचेगा। उन्होंने केंद्र सरकार से सीधे सवाल करते हुए कहा कि क्या सरकार इस बात की गारंटी देगी कि NMDC और भिलाई स्टील प्लांट नहीं बिकेंगे? इन सार्वजनिक उपक्रमों को लेकर सरकार को अपनी स्थिति स्पष्ट करनी चाहिए।

भिलाई स्टील प्लांट जनता का है और जनता का रहेगा : भाजपा
भूपेश बघेल और दीपक बैज के बयान पर भाजपा के वरिष्ठ नेता केदार गुप्ता ने कहा है कि जब इंदिरा गांधी की सरकार थी तब केवल अंबानी जी आगे बढ़ते रहे। राजनीतिक षड्यंत्र के रूप में किसी भी विषय को सामने ना रखें। चारों तरफ से कांग्रेस अदाणी अदाणी चिल्लाती रहती है। भिलाई स्टील प्लांट जनता का है और जनता का रहेगा।

Share This Article
Facebook Copy Link Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Might Also Like

Untitled design 2026 06 29T091150.980 11zon
Chhattisgarh

CG News: दो पत्नियों को साथ रखने की जिद में 60 फीट ऊंचे हाई टेंशन टावर पर चढ़ा युवक, ढाई घंटे चला हाई वोल्टेज ड्रामा

June 29, 2026
cg high court
Chhattisgarh

‘शरिया कोर्ट’ के तलाक आदेश पर हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, कहा- निजी धार्मिक संस्था नहीं कर सकती वैवाहिक स्थिति तय

September 8, 2026
webp 34
Chhattisgarh

रायपुर से नागपुर जा रहे परिवार पर टूटा कहर! ट्रक से बोलेरो की जोरदार भिड़ंत, 3 बच्चों समेत 8 की मौत

September 11, 2026
cm vishnudeo sai
Chhattisgarh

अलग बस्तर राज्य की मांग पर भड़के CM साय, दो टूक बोले- ‘ऐसा कहने वाले छत्तीसगढ़ के विरोधी’

September 4, 2026
Woman ExpressWoman Express
Follow US
© 2026 | Woman Express | All Rights Reserved
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?