Woman ExpressWoman Express
  • Home
  • Women Empower
  • News
  • Chhattisgarh
  • Crime
  • More
    • National
    • International
    • Entertainment
    • Politics
    • Sports
    • Jobs
    • Lifestyle
    • Health
    • Tech
    • Business
    • Rashifal
Font ResizerAa
Woman ExpressWoman Express
Font ResizerAa
  • Home
  • Women Empower
  • News
  • Chhattisgarh
  • Crime
  • More
Search
  • Home
  • Women Empower
  • News
  • Chhattisgarh
  • Crime
  • More
    • National
    • International
    • Entertainment
    • Politics
    • Sports
    • Jobs
    • Lifestyle
    • Health
    • Tech
    • Business
    • Rashifal
Follow US
National

चौथी मंजिल से गिरकर शिवा शर्मा की मौत, श्रद्धा दुबे समेत 5 लोगों पर हत्या का केस

Woman Express
Last updated: October 13, 2026 2:25 pm
Woman Express
Share
3 Min Read
Model Shraddha Dubey Lucknow Case
SHARE

Live-in Partner Death Case: लखनऊ की श्रद्धा दुबे इन दिनों खूब सुर्खियों में हैं. सुर्खियों में रहें भी क्यों ना. वैसे तो श्रद्धा की शादी हो चुकी थी और उसका बेटा भी है, लेकिन पिछले 4 महीने वह लखनऊ के ही 28 वर्षीय कारोबारी शिवा शर्मा के साथ रहती थी, लेकिन इसी बीच शिवा शर्मा की चौथी मंजिल से गिरकर मौत हो गई. शिवा की मौत के बाद परिजनों ने श्रद्धा समेत उनके सहयोगियों पर हत्या का आरोप लगाया. जिसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. श्रद्धा अभी पुलिस गिरफ्त से दूर है और उसकी आखिरी लोकेशन नेपाल की मिली है. जानें क्या है पूरा मामला.

Advertisement Carousel
× Advertisement

जानकारी के अनुसार, श्रद्धा का हाल ही में पति से तलाक भी हो गया था. जिसके बाद श्रद्धा कारोबारी शिवा शर्मा के साथ बालू अड्डे के पास अवध ग्रीन अपार्टमेंट में फ्लैट किराए पर लेकर रहने लगी. दोनों करीब 4 महीने से एकसाथ रहते थे. लेकिन 4 दिन पहले 9 अक्टूबर को शिवा की बिल्डिंग की चौथी मंजिल से गिरने से मौत हो जाती है. जब सूचना पाकर पुलिस पहुंची तो शव देखकर हैरान रह गई. क्योंकि उस दौरान शिवा के शरीर पर सिर्फ अंडरवियर थी और चेहरे पर लिपिस्टिक लगी हुई थी.

5 लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज
शिवा की मौत के बाद उसकी मां ने कई गंभीर आरोप लगाए. मां ने दावा किया कि श्रद्धा के कई नेताओं, बड़े-बड़े अधिकारियों और इंडिया टीम के खिलाड़ियों से भी संपर्क हैं, जिनके नाम पर शिवा को ब्लैकमेल करती थी. हालांकि, मां की शिकायत के आधार पर श्रद्धा, उसकी बहन रश्मि, ड्राइवर आदिल समेत 5 लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है. इस दौरान मां ने यह भी बताया कि शिवा की बॉडी पर कई जगह सिगरेट से भी दागने के निशान थे.

घटना के बाद भागी नेपाल
श्रद्धा की अगर बात करें, तो वह मॉडलिंग करती थी. लेकिन पति के तलाक के बाद शिवा के साथ ही रहने लगी थी. अब शिवा की मौत के मामले में श्रद्धा को आरोपी बनाया गया है. मां का आरोप है कि श्रद्धा ने ही छत से शिवा को धक्का देकर नीचे गिराया. बड़ा सवाल ये भी है कि आखिर जब शिवा की मौत के मामले में श्रद्धा की कोई भूमिका नहीं तो वह घटना के बाद फरार क्यों हो गई? घटना के दौरान श्रद्धा कहां थी? फिलहाल, इन सब सवालों के जवाब श्रद्धा की गिरफ्तारी के बाद ही क्लीयर हो पाएगा.

Share This Article
Facebook Copy Link Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Might Also Like

India Nuclear Power Expansion
National

भारत के परमाणु जखीरे पर बड़ा खुलासा! अमेरिकी FAS रिपोर्ट में 190 हथियारों का दावा, 30 नए वॉरहेड से बढ़ी ताकत

September 11, 2026
untitled 2025 05 03t092647 1746244624
National

नई Delhi रेलवे स्टेशन पर लावारिस बैग मिलने से मचा हड़कंप, डॉग स्क्वाड की टीम मौजूद

May 3, 2025
sonia gandhi 1
National

सोनिया गांधी की किताब नहीं छापेगा पेंगुइन इंडिया? प्रकाश‍ित करने से पहले रख दी ये शर्त

August 28, 2026
bjp 1
National

BJP के चुनावी खर्च का बड़ा खुलासा: 529 करोड़ फूंके, अकेले बंगाल में गया आधे से ज्यादा पैसा

September 24, 2026
Woman ExpressWoman Express
Follow US
© 2026 | Woman Express | All Rights Reserved
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?