Woman ExpressWoman Express
  • Home
  • Women Empower
  • News
  • Chhattisgarh
  • Crime
  • More
    • National
    • International
    • Entertainment
    • Politics
    • Sports
    • Jobs
    • Lifestyle
    • Health
    • Tech
    • Business
    • Rashifal
Font ResizerAa
Woman ExpressWoman Express
Font ResizerAa
  • Home
  • Women Empower
  • News
  • Chhattisgarh
  • Crime
  • More
Search
  • Home
  • Women Empower
  • News
  • Chhattisgarh
  • Crime
  • More
    • National
    • International
    • Entertainment
    • Politics
    • Sports
    • Jobs
    • Lifestyle
    • Health
    • Tech
    • Business
    • Rashifal
Follow US
National

खनन लीज को लेकर खूनी संघर्ष! पूर्व विधायक अतर सिंह भड़ाना पर लाठी-पत्थरों से हमला, जयपुर में मौत

Woman Express
Last updated: October 12, 2026 11:54 am
Woman Express
Share
3 Min Read
Rajasthan 1
SHARE

Atar Singh Bhadana News: राजस्थान के भरतपुर जिले में बयाना के पूर्व विधायक और बीजेपी नेता अतर सिंह भड़ाना (68) की हत्या कर दी गई. पूरा मामला खनन लीज को लेकर हुए विवाद का बताया जा रहा है. इस लीज को लेकर उनका ग्रामीणों से विवाद हो गया है. यही वजह रही कि ग्रामीणों ने देर शाम पूर्व विधायक पर हमला कर द‍िया है. उनको तब तक मारा जब तक की उनकी मौत नहीं हो गई.

Advertisement Carousel
× Advertisement

पूर्व विधायक पर करीब 80 से 90 ग्रामीणों ने हमला किया था. इस हमले न स‍िर्फ अतर सिंह घायल हुए. बल्कि उनके साथी गगन शर्मा गंभीर रूप से घायल हो गए. हमले के बाद दोनों को पहले नजदीकी वैर अस्पताल ले जाया गया. इसके बाद अतर सिंह को जयपुर रेफर किया गया. SMS हॉस्पिटल में रात 11:30 बजे मौत हो गई.

घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल है. यही वजह है कि भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है. आसपास के कई गांवों में भी पुल‍िस की तैनाती की गई है.

पत्थर और लाठी से किया हमला
पूर्व विधायक अतर सिंह भड़ाना 11 अक्टूबर की शाम भौंड़ा गांव में अपने क्रेशर खनन लीज (प्लांट) पर पहुंचे थे. इसी दौरान वहां अचानक गांव वाले जुटने लगे. जैसे ही पूरे गांव वाले वहां पहुंचे. वैसे ही पूर्व विधायक पर पत्थरों से हमला कर द‍िया. इसके बाद लाठियों से जमकर मारपीट की.

उन्होंने कहा कि रविवार शाम 6:30 से 7 बजे के बीच 70-80 लोगों ने मेरे पति और अन्य लोगों पर हमला किया। उन्होंने दावा किया कि अतर सिंह को गोली लगी थी. घटना के समय क्रेशर प्लांट पर करीब 20 से 25 कर्मचारी मौजूद थे. उन्‍होंने यह भी आरोप लगाया कि पुलिस को इस घटना की पहले से ही जानकारी थी. इसके बाद भी कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया.

कौन हैं पूर्व विधायक अतर सिंह?
अतर सिंह मूल रूप से हरियाणा के रहने वाले थे. उन्‍होंने पहली बार बीजेपी के टिकट पर साल 1988 में चुनाव लड़ा था. हालांकि उस समय उन्‍हें हार का सामना करना पड़ा था. इसके बाद बीजेपी के ही टिकट पर साल 2003 में बयाना सीट से चुनाव लड़ा और जीत कर की. साल 2008 में बीजेपी से अलग होकर कांग्रेस में शामिल होकर चुनाव लड़ा. लेकिन हार गए, इसके बाद वह अपने हर‍ियाणा वाले घर पर ही रहने लगे थे. बाद में कुछ समय बाद उन्‍होंने फिर बीजेपी वापसी कर ली.

Share This Article
Facebook Copy Link Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Might Also Like

MP 15
National

एमपी के शिक्षकों को बड़ी राहत! ट्रांसफर में मैरिज सर्टिफिकेट की जगह वैकल्पिक दस्तावेज कर सकते हैं जमा

June 24, 2026
Calcutta High Court
National

Sandeshkhali Violence: संदेशखाली हिंसा पर हाई कोर्ट ने ममता सरकार को लगाई फटकार, कहा- CBI के जांच में सहयोग करे

May 3, 2024
Subhash Chandra
National

Subhash Chandra को NCLT से बड़ा झटका! ₹22,006 करोड़ के लोन से जुड़े ₹6.25 करोड़ के सेटलमेंट पर रोक, संपत्ति बेचने-ट्रांसफर करने पर भी पाबंदी

September 1, 2026
UP Basti Honeytrap Exposed 1536x864 1
National

‘दोस्ती’ के जाल में फंसाते, Private फोटो-वीडियो बनाते और फिर शुरू होता ब्लैकमेल गेम! बस्ती में खुला बड़ा राज

September 7, 2026
Woman ExpressWoman Express
Follow US
© 2026 | Woman Express | All Rights Reserved
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?