Woman ExpressWoman Express
  • Home
  • Women Empower
  • News
  • Chhattisgarh
  • Crime
  • More
    • National
    • International
    • Entertainment
    • Politics
    • Sports
    • Jobs
    • Lifestyle
    • Health
    • Tech
    • Business
    • Rashifal
Font ResizerAa
Woman ExpressWoman Express
Font ResizerAa
  • Home
  • Women Empower
  • News
  • Chhattisgarh
  • Crime
  • More
Search
  • Home
  • Women Empower
  • News
  • Chhattisgarh
  • Crime
  • More
    • National
    • International
    • Entertainment
    • Politics
    • Sports
    • Jobs
    • Lifestyle
    • Health
    • Tech
    • Business
    • Rashifal
Follow US
National

EOU का बड़ा एक्शन! कार्यपालक अभियंता के 5 ठिकानों पर छापेमारी, घर से मिले ₹50 लाख कैश ने बढ़ाई जांच की हलचल

Woman Express
Last updated: October 8, 2026 3:04 pm
Woman Express
Share
4 Min Read
EOU Raid Bihar
SHARE

पटना। बिहार में आय से अधिक संपत्ति के मामले में आर्थिक अपराध इकाई (EOU) ने आज गुरुवार (8 अक्टूबर) को बड़ी कार्रवाई की है। EOU की अलग-अलग टीमों ने योजना एवं विकास विभाग में कार्यपालक अभियंता के पद पर तैनात नारद कुमार दास के पांच ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की है। छापेमारी के दौरान उनके एक आवास से करीब 50 लाख रुपये नकद मिलने की जानकारी सामने आई है।

Advertisement Carousel
× Advertisement

नकदी के अलावा जांच टीम को जमीन-जायदाद, बैंक खातों और अन्य संपत्तियों से जुड़े दस्तावेज भी मिलने की बात कही जा रही है। हालांकि, तलाशी पूरी होने के बाद ही यह साफ होगा कि जांच में कुल कितनी नकदी और अन्य सामान जब्त किया गया है।

83.53 लाख की आय से अधिक संपत्ति का आरोप
EOU के मुताबिक नारद कुमार दास के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने के मामले में 7 अक्टूबर 2026 को कांड संख्या 28/26 दर्ज किया गया था। मामला भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धारा 13(2) और 13(1)(बी) के तहत दर्ज किया गया है। EOU के मुताबिक प्राथमिकी अभियुक्त नारद कुमार दास के खिलाफ विश्वसनीय सूचना के आधार पर उनके ज्ञात आय के वैध स्रोतों से कुल 83,53,200 रुपये अधिक संपत्ति अर्जित करने का प्रथम दृष्टया साक्ष्य मिला है। जांच के अनुसार यह संपत्ति उनकी ज्ञात आय से करीब 64.93 प्रतिशत अधिक है, जिसके बाद EOU ने टीम ने यह छापेमारी की है।

इन पांच जगहों पर एक साथ छापेमारी

  • हनुमान पथ, तिलकामांझी, भागलपुर स्थित पैतृक आवास।
  • बेलन बाजार, बंगाली टोला, कासिम बाजार, मुंगेर स्थित आवास।
  • स्थानीय क्षेत्र अभियंत्रण संगठन कार्य प्रमंडल, मुंगेर स्थित सरकारी कार्यालय।
  • राधिका अपार्टमेंट, नया टोला, काजी मोहम्मदपुर, मुजफ्फरपुर स्थित फ्लैट।
  • कुसुमपुरम मोहल्ला, रूपसपुर, पटना स्थित आवास।

कैश के साथ संपत्ति के दस्तावेज भी खंगाल रही टीम
छापेमारी के दौरान EOU की टीमें नकदी के साथ-साथ जमीन और मकान से जुड़े कागजात, बैंक खातों, निवेश और दूसरे वित्तीय लेनदेन के रिकॉर्ड भी खंगाल रही हैं। अधिकारियों का फोकस इस बात पर है कि अभियंता की घोषित आय और उनके नाम या उनसे जुड़े लोगों के नाम पर मौजूद संपत्तियों के बीच कितना अंतर है। पुलिस मुख्यालय के अनुसार, पांचों स्थानों पर पुलिस उपाधीक्षक स्तर के अधिकारियों के नेतृत्व में टीमें कार्रवाई कर रही हैं। तलाशी के दौरान मिले दस्तावेजों और अन्य साक्ष्यों का मिलान जांच में सामने आई आय से अधिक संपत्ति के आरोपों से किया जाएगा।

50 लाख नगद रकम बरामद की सूचना
नारद कुमार दास मूल रूप से भागलपुर के तिलकामांझी इलाके के रहने वाले हैं और फिलहाल मुंगेर में पदस्थापित रहे हैं। करीब 50 लाख रुपये नकद मिलने की सूचना के बाद जांच एजेंसी की कार्रवाई और अहम हो गई है। अब EOU यह पता लगाने में जुटी है कि इतनी बड़ी रकम का स्रोत क्या है? और इसका अभियंता की आय से क्या संबंध है? फिलहाल पांचों ठिकानों पर तलाशी की कार्रवाई जारी है। जांच पूरी होने के बाद ही EOU की ओर से बरामद नकदी, दस्तावेज और अन्य संपत्तियों का आधिकारिक ब्योरा सामने आने की उम्मीद है। आगे की कार्रवाई तलाशी के दौरान मिले साक्ष्यों के आधार पर की जाएगी।

Share This Article
Facebook Copy Link Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Might Also Like

PM V jpg 1280x720 4g
National

PM Matru Vandana Yojana: इस योजना के तहत गर्भवती महिलाओं को मिलते हैं 6000 रुपए, बेहद आसान है आवेदन प्रक्रिया

July 16, 2024
cm dr mohan yadav news
National

लाड़ली बहनों के खाते में 1574 करोड़ रुपए ट्रांसफर: चार बड़ी योजनाओं में हितग्राहियों के बैंक खातों में सिंगल क्लिक से भेजी रकम

July 5, 2024
Kisan Mahapanchayat
National

Kisan Mahapanchayat: दिल्ली की ओर बढ़ रहा किसानों का हुजूम, शंभू बॉर्डर सील, क्या है इनकी मांग?

July 21, 2026
cec new
National

CEC Gyanesh Kumar पर महाभियोग की तैयारी! SIR विवाद के बीच विपक्ष की रणनीति, जानिए हटाने के लिए कितने वोट जरूरी

September 26, 2026
Woman ExpressWoman Express
Follow US
© 2026 | Woman Express | All Rights Reserved
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?