Woman ExpressWoman Express
  • Home
  • Women Empower
  • News
  • Chhattisgarh
  • Crime
  • More
    • National
    • International
    • Entertainment
    • Politics
    • Sports
    • Jobs
    • Lifestyle
    • Health
    • Tech
    • Business
    • Rashifal
Font ResizerAa
Woman ExpressWoman Express
Font ResizerAa
  • Home
  • Women Empower
  • News
  • Chhattisgarh
  • Crime
  • More
Search
  • Home
  • Women Empower
  • News
  • Chhattisgarh
  • Crime
  • More
    • National
    • International
    • Entertainment
    • Politics
    • Sports
    • Jobs
    • Lifestyle
    • Health
    • Tech
    • Business
    • Rashifal
Follow US
Chhattisgarh

बस्तर दौरे पर पहुंचे सुखदेव भगत तो भड़के अजय चंद्राकर, बोले- ‘पहले झारखंड में कांग्रेस की हालत देखें’

Woman Express
Last updated: October 6, 2026 4:11 pm
Woman Express
Share
4 Min Read
ajay bayan
SHARE

रायपुर। कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव एवं झारखंड प्रभारी सुखदेव भगत आज छत्तीसगढ़ दौरे पर पहुंचेंगे। इस दौरान वे बस्तर में बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर पीड़ितों से मुलाकात करेंगे। उनके छत्तीसगढ़ दौरे को लेकर भाजपा के वरिष्ठ विधायक अजय चंद्राकर ने कांग्रेस पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि सुखदेव भगत को पहले यह जानना चाहिए कि झारखंड में अब तक कांग्रेस की सरकार क्यों नहीं बनी, उसके बाद छत्तीसगढ़ की चिंता करनी चाहिए।

Advertisement Carousel
× Advertisement

सुखदेव भगत के बस्तर दौरे पर अजय चंद्राकर का तंज
अजय चंद्राकर ने सुखदेव भगत के बस्तर दौरे पर कहा कि बाढ़ पीड़ितों से मुलाकात करने के बाद वे आखिर क्या करेंगे। उन्होंने दावा किया कि बाढ़ प्रभावित लोगों के लिए शासन की ओर से बेहतर व्यवस्थाएं की गई है। चंद्राकर ने कहा कि बाढ़ राहत के मामले में शासन स्तर पर जो किया जाना चाहिए. वह किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इसके बाद जो भी हो रहा है, वह राजनीति है। चंद्राकर ने तंज कसते हुए कहा कि सुखदेव भगत को पहले झारखंड में कांग्रेस की सरकार अब तक क्यों नहीं बन पाई, इसका कारण समझना चाहिए और उसके बाद छत्तीसगढ़ को देखना चाहिए।

चंदा इकट्ठा करने के लिए होता है युवा कांग्रेस चुनाव
युवा कांग्रेस के चुनाव को लेकर भी अजय चंद्राकर ने कांग्रेस पर कटाक्ष किया। उन्होंने आरोप लगाया कि युवा कांग्रेस का चुनाव चंदा इकट्ठा करने के लिए होता है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं है और पार्टी सदस्यता किसी चुनाव के लिए नहीं होती है। चंद्राकर के इस बयान को युवा कांग्रेस के संगठनात्मक चुनाव की प्रक्रिया पर भाजपा की ओर से किए गए राजनीतिक हमले के तौर पर देखा जा रहा है।

कांग्रेस के बड़े नाम है कोल लेवी में आरोपी
कोल लेवी मामले में EOW द्वारा चालान पेश किए जाने और कांग्रेस नेताओं सहित 12 आरोपियों के कोर्ट में पेश होने को लेकर भी अजय चंद्राकर ने प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि एजेंसी ने मामले की जांच की और अब यह न्यायालय से जुड़ा मामला है। चंद्राकर ने कहा कि मामले में जिन लोगों के नाम सामने आए वे कांग्रेस के बड़े नाम है। उन्होंने आरोप लगाया कि इन लोगों ने सारी सीमाएं लांघ दी थीं। उन्होंने कहा कि मामले से संबंधित जांच एजेंसी के पास पूरी जानकारी है।

चितामणि महाराज का नाम हटाने के आरोप पर क्या बोले ?
कांग्रेस विधायक देवेंद्र यादव की ओर से जांच में चिंतामणि महाराज का नाम हटाए जाने के आरोप पर भी अजय चंद्राकर ने प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि जांच एजेंसी को पता है कि किसका नाम है और किसका नाम नहीं है। अजय चंद्राकर ने कहा कि यदि देवेद्र यादव को लगता है कि किसी का नाम जांच से हटाया। गया है, तो उन्हें इसकी जानकारी न्यायालय के समक्ष रखनी चाहिए। उन्होने कहा कि इस मामले में अतिम निर्णय न्यायालय को करना है।

TAGGED:CHHATTISGARH
Share This Article
Facebook Copy Link Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Might Also Like

Chhattisgarh 6 1
Chhattisgarh

छत्तीसगढ़ के खिलाड़ियों के लिए खुशखबरी, 20 अलग-अलग खेलों के 156 Players को सरकार देगी नौकरी

July 1, 2026
Chhattisgarh Budget 2026 27 2026 09 03T102116.400
Chhattisgarh

सरगुजा के रेल यात्रियों को बड़ी सौगात! अंबिकापुर-निजामुद्दीन एक्सप्रेस का बढ़ा फेरा, अब सप्ताह में दो दिन मिलेगी ट्रेन

October 6, 2026

CIMS में मानवता तार-तार: नवजात को लेकर फर्श पर लेटी रही प्रसूता, नर्स ने प्रसूता के साथ की बदसलूकी कहा-जाओ, पेट दर्द से कोई नहीं मरता

June 10, 2026
Raipur 2 1
Chhattisgarh

अविश्वास प्रस्ताव खारिज, CM साय का कांग्रेस पर हमला, बोले- अगले 25 साल तक सत्ता भूल जाए विपक्ष

July 18, 2026
Woman ExpressWoman Express
Follow US
© 2026 | Woman Express | All Rights Reserved
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?