Single Post Advertisement

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय जी जी दिल्ली में प्रधानमंत्री मोदी के साथ गृह मंत्री अमित शाह जी से मिले, प्रदेश के हालात से कराया अवगत…

Woman Express
2 Min Read

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय जी ने अपने दिल्ली प्रवास के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह जी से मुलाकात की, साय ने बताया कि उन्होंने मोदी जी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनने पर बधाई दी |

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय जी ने मीडिया से चर्चा में कहा कि मैंने बताया कि किस तरह से राज्य सरकार छत्तीसगढ़ में ‘मोदी की गारंटी’ को पूरा करने के लिए काम कर रही है, और हम कैसे नक्सलियों के खिलाफ लड़ रहे हैं. मैने प्रधानमंत्री मोदी जी को नियाद नेलानर से गांव वालों को मिलने वाली सुविधाओं के बारे में भी अवगत कराया है |

sai 1

उन्होंने कहा कि इसके अलावा मैने प्रधानमंत्री को बताया कि विकसित छत्तीसगढ़ पर विजन डॉक्यूमेंट पर तैयार हो रहा है. गृह मंत्री अमित शाह जी से भी मुलाक़ात हुई ,उन्हें भी प्रदेश की स्थिति से अवगत कराया |

sai

लोकसभा अध्यक्ष पर परंपरा तोड़ रहा विपक्ष
मुख्यमंत्री साय ने लोकसभा अध्यक्ष के लिये एनडीए और इंडिया गठबंधन की ओर से दावेदारी पेश किए जाने पर कहा कि आज़ादी के बाद लगातार लोकसभा अध्यक्ष का निर्विरोध चुना गया है, लेकिन इस बार विपक्ष परंपरा को तोड़ने की बात कर रहा है |

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *