Woman ExpressWoman Express
  • Home
  • Women Empower
  • News
  • Chhattisgarh
  • Crime
  • More
    • National
    • International
    • Entertainment
    • Politics
    • Sports
    • Jobs
    • Lifestyle
    • Health
    • Tech
    • Business
    • Rashifal
Font ResizerAa
Woman ExpressWoman Express
Font ResizerAa
  • Home
  • Women Empower
  • News
  • Chhattisgarh
  • Crime
  • More
Search
  • Home
  • Women Empower
  • News
  • Chhattisgarh
  • Crime
  • More
    • National
    • International
    • Entertainment
    • Politics
    • Sports
    • Jobs
    • Lifestyle
    • Health
    • Tech
    • Business
    • Rashifal
Follow US
National

राज्यसभा चुनाव में BJP का बड़ा दांव! बंगाल में कोयल मल्लिक, उत्तराखंड में दिनेश आर्य पर भरोसा

Woman Express
Last updated: October 4, 2026 1:57 pm
Woman Express
Share
3 Min Read
rajyasabha candidate
SHARE

Rajya Sabha Election: उत्तराखंड और पश्‍च‍िम बंगाल की एक-एक राज्‍यसभा सीट पर चुनाव होने वाले हैं. इसी को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने अपने प्रत्याशियों के नाम का ऐलान कर द‍िया है. बंगाल से कोयल मल्‍ल‍िक और उत्तराखंड से दिनेश आर्य को मौका दिया गया है. कोयल मल्‍ल‍िक ने विधानसभा चुनाव के नतीजों के बाद टीएमसी और राज्‍यसभा सांसद पद से इस्तीफा दिया था. अब बीजेपी ने उन्‍हें उम्मीदवार बनाया है.

Advertisement Carousel
× Advertisement

देशभर की 12 राज्यसभा सीटों पर चुनाव होने वाले हैं. इनमें उत्तर प्रदेश की 10, उत्तराखंड और पश्चिम बंगाल की एक-एक सीट शामिल हैं. इसके लिए 16 अक्टूबर को वोटिंग और काउंटिंग कराई जाएगी.

उत्तराखंड में जमकर चला मंथन
राज्यसभा की इस सीट पर बीजेपी की जीत संख्या बल के लिहाज से मजबूत मानी जा रही है. यही वजह है कि पार्टी के भीतर टिकट के लिए कई दावेदार थे. प्रत्याशी के नाम के ऐलान से पहले ही ऐसा माना जा रहा था कि बीजेपी यहां एक बार फ‍िर चौंकाएगी. हुआ भी ठीक वैसा ही. भारतीय जनता पार्टी ने इस चुनाव में दिनेश आर्य को अपना उम्मीदवार बनाया है.

image 1

उत्तराखंड में बीजेपी के पास विधानसभा में संख्या बल मजबूत है. यही वजह है कि राज्यसभा सीट के चुनाव में पार्टी के लिए सबसे बड़ी चुनौती चुनाव जीतना नहीं, बल्कि ऐसा चेहरा चुनना है, जिससे चुनावी साल में व्यापक राजनीतिक संदेश जाए. कुल मिलाकर ऐसा चेहरा चाहिए था जो सभी की पसंद के साथ-साथ सभी समीकरणों में भी फिट बैठे.

जुलाई में दिया था कोयल ने इस्तीफा
कोयल मल्लिक 16 मार्च 2026 को हुए चुनाव में पश्चिम बंगाल से राज्यसभा सांसद बनी थी. 6 अप्रैल 2026 को राज्यसभा सदस्य के रूप में उन्होंने शपथ ली थी. हालांकि विधानसभा चुनाव में टीएमसी की करारी हार के बाद उन्‍होंने ममता और उनकी पार्टी दोनों को ही छोड़ दिया था.

कोयल मल्लिक से पहले सुखेंदु शेखर रॉय, सुष्मिता देव और प्रकाश चिक बारिक ने भी टीएमसी के साथ राज्यसभा से इस्तीफा दिया था. ठीक उन्हीं की तरह कोयल ने भी बीजेपी का दामन थाम लिया था. जिन्होंने पहले इस्तीफा दिया था वे बीजेपी की तरफ से दोबारा राज्‍यसभा पहुंच चुके हैं. अब कोयल की बारी है. कोयल टॉलीवुड की चर्चित एक्ट्रेस के तौर पर जानी जाती हैं.

Share This Article
Facebook Copy Link Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Might Also Like

cjpd
National

CJP में मचा घमासान! मनीष ब्रह्मभट्ट ने खड़ा किया नया गुट, लॉन्च की CJP-D… दीपके पर भी साधा निशाना

September 3, 2026
ladakh
National

लेह हिंसा की बरसी पर सोनम वांगचुक का बड़ा दावा! ‘एनकाउंटर में मारे जाने का डर’, शाह से मांगा इस्तीफा

September 25, 2026
igvk1
NewsChhattisgarhEducation

IGKV पेपर लीक केस में बड़ा खुलासा: एंडोस्कोप कैमरे से प्रश्नपत्र की तस्वीरें लेने का आरोप, प्रोफेसर समेत 6 गिरफ्तार

August 23, 2026
webp 34
National

PM मोदी आज देंगे मध्य प्रदेश को 13 आधुनिक रेलवे स्टेशनों की सौगात, अमृत भारत योजना के तहत होगा लोकार्पण

July 17, 2026
Woman ExpressWoman Express
Follow US
© 2026 | Woman Express | All Rights Reserved
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?