Woman ExpressWoman Express
  • Home
  • Women Empower
  • News
  • Chhattisgarh
  • Crime
  • More
    • National
    • International
    • Entertainment
    • Politics
    • Sports
    • Jobs
    • Lifestyle
    • Health
    • Tech
    • Business
    • Rashifal
Font ResizerAa
Woman ExpressWoman Express
Font ResizerAa
  • Home
  • Women Empower
  • News
  • Chhattisgarh
  • Crime
  • More
Search
  • Home
  • Women Empower
  • News
  • Chhattisgarh
  • Crime
  • More
    • National
    • International
    • Entertainment
    • Politics
    • Sports
    • Jobs
    • Lifestyle
    • Health
    • Tech
    • Business
    • Rashifal
Follow US
Chhattisgarh

ऊपर मिर्ची, नीचे गांजे की बड़ी खेप! जशपुर पुलिस ने 440.63 किलो गांजा पकड़ा, 2 आरोपी गिरफ्तार

Woman Express
Last updated: October 3, 2026 3:35 pm
Woman Express
Share
4 Min Read
mirchi bori gaanja
SHARE

रायपुर. नशे के खिलाफ चलाए जा रहे ऑपरेशन आघात के तहत जशपुर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 440.63 किलो अवैध गांजा बरामद किया है. पुलिस ने गांजे की तस्करी के आरोप में उत्तर प्रदेश के प्रयागराज निवासी दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है. आरोपी मिर्ची की बोरियों के नीचे गांजे के पैकेट छिपाकर उड़ीसा से उत्तर प्रदेश ले जा रहे थे. कार्रवाई के दौरान गांजा और तस्करी में प्रयुक्त वाहन समेत कुल 2 करोड़ 40 लाख 31 हजार 500 रुपए की जप्ती की गई है.

Advertisement Carousel
× Advertisement

पुलिस के अनुसार डीआईजी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जशपुर डॉ. लाल उमेद सिंह के निर्देशन और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राकेश कुमार पाटनवार के मार्गदर्शन में उड़ीसा सीमा से लगे लावाकेरा चेकिंग बैरियर पर विशेष निगरानी रखी जा रही है. इसी दौरान 2 अक्टूबर की सुबह करीब 9 बजे एंटी नारकोटिक्स टीम और थाना तपकरा पुलिस संदिग्ध वाहनों की जांच कर रही थी.

इसी दौरान उड़ीसा की ओर से आ रहे टाटा आईसर मिनी ट्रक क्रमांक यूपी-71-टी-6592 को रोककर तलाशी ली गई. वाहन में सवार दोनों व्यक्तियों ने अपना नाम मो. वसीम (28) और मो. आसिफ (34) बताया. दोनों ग्राम मुंडेरा, थाना धूमनगंज, जिला प्रयागराज, उत्तर प्रदेश के निवासी हैं.

पुलिस ने वाहन में लोड सामान के संबंध में पूछताछ की तो आरोपियों ने मिर्ची की बोरियां होने की जानकारी दी. संदेह के आधार पर पुलिस ने बोरियों की जांच शुरू की. ट्रक के ऊपर मिर्ची की बोरियां रखी थीं. इन्हें हटाने पर नीचे रखी बोरियों में टेप से लिपटे पैकेट मिले. जांच करने पर पैकेटों में गांजा पाया गया.

मौके पर गवाहों की मौजूदगी में जांच करने पर कुल 14 बोरियों से 440 पैकेट गांजा बरामद हुआ. इसका कुल वजन 440.63 किलो पाया गया. बरामद गांजे की अनुमानित कीमत 2 करोड़ 20 लाख 31 हजार 500 रुपए बताई गई है. इसके अलावा करीब 20 लाख रुपए कीमत का मिनी ट्रक भी जप्त किया गया.

पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ थाना तपकरा में धारा 20(बी) एनडीपीएस एक्ट के तहत अपराध दर्ज किया है. प्रारंभिक पूछताछ में आरोपियों ने गांजा उड़ीसा के बोध क्षेत्र से लेकर प्रयागराज जाने की बात बताई है. पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि गांजा किससे खरीदा गया था और उत्तर प्रदेश में इसे किस व्यक्ति तक पहुंचाया जाना था. तस्करी से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका की भी जांच की जा रही है.

जनवरी से अब तक 1906 किलो गांजा बरामद
जशपुर पुलिस के मुताबिक जनवरी 2026 से अब तक गांजा तस्करी के 16 मामलों में करीब 8 करोड़ रुपए कीमत का 1906 किलो गांजा बरामद किया जा चुका है. इन मामलों में 22 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है. तस्करी में प्रयुक्त 17 कार और एक पिकअप वाहन भी जप्त किए गए हैं.

कार्रवाई में थाना प्रभारी तपकरा निरीक्षक त्रिलोक प्रधान, निरीक्षक संदीप कौशिक, सहायक उप निरीक्षक संतोष चौरसिया, आरक्षक शिवकुमार, विनोद तिर्की सहित एंटी नारकोटिक्स टीम और थाना तपकरा पुलिस की महत्वपूर्ण भूमिका रही.

Share This Article
Facebook Copy Link Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Might Also Like

Karka Forest
Chhattisgarh

करका के जंगल में 30 हजार पेड़ों की कटाई का अंदेशा! वन विभाग की टीम का ग्रामीणों ने किया विरोध

September 24, 2026
Chhattisgarh Budget 2026 27 2026 09 21T142116.402
Chhattisgarh

कारोबार के नाम पर ₹4.80 करोड़ लेने का आरोप, अंबिकापुर पुलिस ने स्टील कारोबारी को दबोचा

September 21, 2026
Chhattisgarh Ration Card
Chhattisgarh

Bilaspur: ‘प्राइवेट नौकरी का क्या भरोसा ऊपर से तुम सांवले हो’, पत्नी के तानों से परेशान पति पहुंचा हाई कोर्ट

August 8, 2026
app
Chhattisgarh

Mahtari Vandan App: महतारी वंदन योजना के हर किस्त की जानकारी अब मोबाइल पर, सीएम साय करेंगे एप लांच…

August 1, 2024
Woman ExpressWoman Express
Follow US
© 2026 | Woman Express | All Rights Reserved
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?