Woman ExpressWoman Express
  • Home
  • Women Empower
  • News
  • Chhattisgarh
  • Crime
  • More
    • National
    • International
    • Entertainment
    • Politics
    • Sports
    • Jobs
    • Lifestyle
    • Health
    • Tech
    • Business
    • Rashifal
Font ResizerAa
Woman ExpressWoman Express
Font ResizerAa
  • Home
  • Women Empower
  • News
  • Chhattisgarh
  • Crime
  • More
Search
  • Home
  • Women Empower
  • News
  • Chhattisgarh
  • Crime
  • More
    • National
    • International
    • Entertainment
    • Politics
    • Sports
    • Jobs
    • Lifestyle
    • Health
    • Tech
    • Business
    • Rashifal
Follow US
National

लेह हिंसा की बरसी पर सोनम वांगचुक का बड़ा दावा! ‘एनकाउंटर में मारे जाने का डर’, शाह से मांगा इस्तीफा

Woman Express
Last updated: September 25, 2026 2:25 pm
Woman Express
Share
2 Min Read
ladakh
SHARE

Sonam Wangchuk: क्लाइमेट एक्टिविस्ट सोनम वांगचुक ने लेह में पिछले साल हुई हिंसा की पहली बरसी पर केंद्र सरकार पर गंभीर सवाल उठाए हैं. उन्होंने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के इस्तीफे की मांग भी कर दी है. उन्‍होंने कहा कि 24 सितंबर 2025 को हुई हिंसा और चार लोगों की मौत की जिम्मेदारी तय होनी चाहिए. वांगचुक ने इस मामले की न्यायिक जांच की रिपोर्ट सार्वजनिक करने की भी मांग की.

Advertisement Carousel
× Advertisement

वांगचुक ने कहा कि पिछले साल लद्दाख में राज्य का दर्जा और संविधान की छठी अनुसूची के तहत सुरक्षा की मांग को लेकर प्रदर्शन हो रहे थे. 24 सितंबर को प्रदर्शन के दौरान स्थिति बिगड़ गई. पुलिस फायरिंग में चार लोगों की मौत हो गई, जबकि कई लोग घायल हुए. इसके बाद केंद्र सरकार ने पूरे मामले की न्यायिक जांच के आदेश दिए थे.

वांगचुक ने अपनी सुरक्षा को लेकर भी चिंता जताई है. उन्होंने कहा कि उन्हें अपनी जान को लेकर खतरे की चेतावनी मिली है. आशंका है कि उन्हें किसी ‘एनकाउंटर’ में मारा जा सकता है. उन्होंने कहा कि अगर ऐसा होता है तो देश को इस पूरे मामले पर जागना चाहिए.

बरसी के मौके पर क्‍या बोले वांगचुक
बरसी के मौके पर आयोजित कार्यक्रम में वांगचुक ने आरोप लगाया कि प्रदर्शनकारियों पर जरूरत से ज्यादा बल प्रयोग किया गया. उन्होंने दावा किया कि फायरिंग में ऑटोमैटिक हथियारों का इस्तेमाल हुआ. हालांकि, ये वांगचुक के आरोप हैं और जांच की आधिकारिक रिपोर्ट सार्वजनिक होना अभी बाकी है.

उन्होंने मांग की कि न्यायिक जांच की रिपोर्ट जल्द सार्वजनिक की जाए. साथ ही चेतावनी दी कि रिपोर्ट सामने नहीं आने पर स्वतंत्र ‘पीपुल्स ट्रिब्यूनल’ के जरिए मामले की जांच की जाएगी.

वांगचुक ने याद दिलाई अपनी मांगें
वांगचुक ने लद्दाख की पुरानी मांगों का भी जिक्र किया. उनका कहना है कि क्षेत्र के लोगों को छठी अनुसूची के तहत संवैधानिक सुरक्षा और राज्य के दर्जे को लेकर लंबे समय से आश्वासन दिए जाते रहे हैं, लेकिन इन मांगों पर अब तक ठोस समाधान नहीं हुआ.

Share This Article
Facebook Copy Link Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Might Also Like

irs 1
National

अब मिस नहीं मिस्टर कहलाएंगी ये IRS अधिकारी! जेंडर चेंज कराने के बाद केंद्र सरकार ने भी लगा दी मुहर, नाम M Anusuya to M Anukathir Surya…

July 10, 2024
dron 1
NewsNationalTechWoman Empower 1

अब आसमान में उड़ान भरेंगी गोवा की बेटियां, हर साल 100 महिलाएं बनेंगी ‘ड्रोन दीदी’

August 18, 2026
tiranga
NewsNational

बारिश के बीच तिरंगे के साथ बुलेट पर निकले CM मोहन यादव, बच्चों संग पैदल चले; दिखा देशभक्ति का अलग अंदाज

August 9, 2026
simdega
National

नौकरी चाहिए तो पहले दो पैसे! सिक्योरिटी मनी के नाम पर करोड़ों की ठगी, सिमडेगा पुलिस ने 6 आरोपियों को दबोचा

September 11, 2026
Woman ExpressWoman Express
Follow US
© 2026 | Woman Express | All Rights Reserved
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?