Rajya Sabha Election Dates: चुनाव आयोग ने राज्यसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान कर दिया है. इसके तहत अब उत्तर प्रदेश की 10 और उत्तराखंड की एक सीट पर चुनाव होंगे. इसके लिए 16 अक्टूबर को वोटिंग कराई जाएगी. साथ ही साथ पश्चिम बंगाल की भी एक सीट पर उपचुनाव होगा. यूपी की 10 सीटों पर होने वाला चुनाव बेहद खास माना जा रहा है. क्योंकि अगले ही साल विधानसभा चुनाव होने वाले हैं.
निर्वाचन आयोग के अनुसार, इन चुनावों के लिए 29 सितंबर 2026 को अधिसूचना जारी की जाएगी. नामांकन दाखिल करने की आखिरी तारीख 6 अक्टूबर को होगी. ठीक एक दिन बाद 7 अक्टूर को स्क्रूटनी का काम किया जाएगा. नामांकन वापस लेने की तारीख 9 अक्टूबर होगी.
मतदान और मतगणना की प्रक्रिया 16 अक्टूबर 2026 को होगी. यूपी की 10 सीटों पर होने वाला चुनाव बेहद खास माना जा रहा है. क्योंकि अगले ही साल विधानसभा चुनाव होने वाले हैं.
क्यों हो रहे राज्यसभा चुनाव?
उत्तर प्रदेश की 10 सीटों पर चुनाव की वजह वहां मौजूदा सांसदों का कार्यकाल पूरा होना है. जिनमें नीरज शेखर, बृजलाल, प्रोफेसर राम गोपाल यादव, रामजी, बीएल वर्मा, सीमा, दिनेश शर्मा, गीता उर्फ चंद्रप्रभा जैसे नेताओं का नाम शामिल हैं. जिनका कार्यकाल पूरा हो रहा है.
