Woman ExpressWoman Express
  • Home
  • Women Empower
  • News
  • Chhattisgarh
  • Crime
  • More
    • National
    • International
    • Entertainment
    • Politics
    • Sports
    • Jobs
    • Lifestyle
    • Health
    • Tech
    • Business
    • Rashifal
Font ResizerAa
Woman ExpressWoman Express
Font ResizerAa
  • Home
  • Women Empower
  • News
  • Chhattisgarh
  • Crime
  • More
Search
  • Home
  • Women Empower
  • News
  • Chhattisgarh
  • Crime
  • More
    • National
    • International
    • Entertainment
    • Politics
    • Sports
    • Jobs
    • Lifestyle
    • Health
    • Tech
    • Business
    • Rashifal
Follow US
Chhattisgarh

CG SUBHA KI RAM-RAM : ओडिशा के नए मुख्यमंत्री के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगे सीएम साय, राजधानी में आज से शुरू होगा 3 दिवसीय राष्ट्रीय आम महोत्सव ……

Woman Express
Last updated: June 13, 2024 2:05 pm
Woman Express
Share
3 Min Read
GM
SHARE

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज पड़ोसी राज्य ओडिशा के दौरे पर रहेंगे. सीएम साय ओडिशा के नए मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगे. मुख्यमंत्री साय सुबह 10.20 बजे रायपुर एयरपोर्ट से ओडिशा के लिए रवाना होंगे. मुख्यमंत्री का शपथ ग्रहण समारोह भुवनेश्वर के जनता मैदान में होने जा रहा है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मौजूदगी में मोहन चरण माझी शपथ लेंगे. कार्यकम के बाद सीएम साय रात 8.45 बजे वापस रायपुर लौटेंगे.

Advertisement Carousel
× Advertisement
vishnu deo 1

रायपुर में राष्ट्रीय आम महोत्सव का आयोजन

रायपुर के इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय में आज से तीन दिवसीय राष्ट्रीय आम महोत्सव का आयोजन किया जाएगा. राष्ट्रीय आम महोत्सव का आगाज शाम 4 बजे से होगा. कृषि मंत्री रामविचार नेताम राष्ट्रीय आम महोत्सव का करेंगे शुभारंभ. इस दौरान कई मंत्री और विधायक भी शामिल होगें. इस महोत्सव में आम की 150 से अधिक किस्मों और आम से निर्मित ‘छप्पन भोग’ का प्रदर्शन किया जाएगा. आपको बता दें कि कृषि विश्वविद्यालय में आयोजित किया जा रहा आम महोत्सव 12 से 14 जून तक चलेगा. आम महोत्सव का आयोजन इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय, उद्यानिकी एवं प्रक्षेत्र वानिकी संचालनालय तथा सोसायटी टूवर्ड्स नेचर द्वारा किया जा रहा है.

mango

केंद्र ने छत्तीसगढ़ को भेजी 4,761 करोड़ की राशि

केंद्रीय वित्त मंत्रालय ने छत्तीसगढ़ को वर्ष 2024-2025 से संबधित 4761.30 करोड़ रुपए की राशि दी है. जिसका मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और प्रदेश भाजपा ने स्वागत किया है. साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के प्रति आभार जताया है. मुख्यमंत्री साय ने कहा है कि केंद्र से मिली इन राशियों का उपयोग प्रदेशवासियों के हित और यहां के विकास कार्यों के लिए किया जाएगा. वहीं भाजपा प्रदेशाध्यक्ष किरणदेव ने कहा कि प्रधानमंत्री का सदैव छत्तीसगढ़ के प्रति आत्मीय जुड़ाव है. इसके पहले भी पिछले 10 सालों में लगभग 4 लाख करोड़ रुपए की राशि छत्तीसगढ़ को दी गई.

money

प्रयास विद्यालयों की समीक्षा आज

आदिमजाति विकास मंत्री राम विचार नेताम आज प्रयास विद्यालयों की समीक्षा करेंगे. यह बैठक दोपहर 1 बजे मंत्रालय महानदी भवन में होगी. जिसमें मंत्री नेताम संबंधित वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक लेकर प्रयास आवासीय विद्यालयों की प्रगति की समीक्षा करेंगे.

school
Share This Article
Facebook Copy Link Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Might Also Like

सुशासन तिहार के समाधान शिविर में नशे में पहुंचा सचिव, महिला सरपंच ने कहा , पंचायत मे रोज शराब पीकर आता है, सीईओ ने किया निलंबित

May 23, 2025
1788781569
NewsChhattisgarh

Sukma Naxal News: जंगल में छिपा था नक्सलियों का बड़ा डंप! 57 BGL पाइप, डेटोनेटर, IED कंटेनर और भरमार बंदूक बरामद

September 7, 2026
web.jpg
Chhattisgarh

कश्‍मीर में पहलगाम जैसा हमला! कुलगाम में आतंकियों ने नाम पूछकर मारी गोली, छत्तीसगढ़ के 2 मजदूरों की मौत

August 1, 2026
duble murder
Chhattisgarh

चरित्र शंका में पत्नी और युवक की फावड़े से हत्या, दोहरे हत्याकांड का आरोपी गिरफ्तार

August 22, 2026
Woman ExpressWoman Express
Follow US
© 2026 | Woman Express | All Rights Reserved
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?