Advertisement Carousel

खाद-बीज के कारोबार में बड़ी गड़बड़ी का खुलासा! रायपुर में 3 व्यापारियों पर FIR, 3 गोदाम सील; 9 पर बैन

Woman Express
1 Min Read

रायपुर जिले में कृषि विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है. खरीफ सीजन में कृषि सामग्री की जांच के दौरान विभाग ने कार्रवाई करते हुए 3 व्यापारियों के खिलाफ पुलिस में एफआईआर दर्ज कराई है. इतना ही नहीं 9 व्यापारियों पर कृषि सामग्री की बिक्री पर प्रतिबंध लगाया गया है, जबकि 3 गोदाम सील किए गए हैं. विभाग द्वारा एक व्यापारी को स्पष्टीकरण भी जारी कर दिया गया है. आइए जानते क्या है मामला.

जांच में मिली कई अनियमितताएं
दरअसल राज्य और जिला स्तर की संयुक्त टीम ने व्यापारियों के प्रतिष्ठानों का औचक निरीक्षण किया था. इस जांच की दौरान अधिकारियों बिना जरूरी अनुमति के उर्वरक, बीज और जैव उत्प्रेरक का व्यापार या भंडारण करने सहित अन्य गड़बड़ियां पाई. बिना अनुमति खाद-बीज और कीटनाशक बेचने की बात भी सामने आई है.

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *