Woman ExpressWoman Express
  • Home
  • Women Empower
  • News
  • Chhattisgarh
  • Crime
  • More
    • National
    • International
    • Entertainment
    • Politics
    • Sports
    • Jobs
    • Lifestyle
    • Health
    • Tech
    • Business
    • Rashifal
Font ResizerAa
Woman ExpressWoman Express
Font ResizerAa
  • Home
  • Women Empower
  • News
  • Chhattisgarh
  • Crime
  • More
Search
  • Home
  • Women Empower
  • News
  • Chhattisgarh
  • Crime
  • More
    • National
    • International
    • Entertainment
    • Politics
    • Sports
    • Jobs
    • Lifestyle
    • Health
    • Tech
    • Business
    • Rashifal
Follow US
Chhattisgarh

PM आवास पर छत्तीसगढ़ में सियासी ‘महाभारत’! विजय शर्मा ने दी बहस की चुनौती, भूपेश बघेल बोले- प्रेस क्लब में तैयार हूं

Woman Express
Last updated: September 12, 2026 1:01 pm
Woman Express
Share
4 Min Read
Chhattisgarh Budget 2026 27
SHARE

CG News: रायपुर: छत्तीसगढ़ में प्रधानमंत्री आवास योजना को लेकर उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा और पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल रायपुर प्रेस क्लब में डिबेट करने वाले है. विजय शर्मा ने भूपेश बघेल को पीएम आवास के मुद्दे पर बहस की चुनौती दी है. और इसके लिए जगह भी खुद तय कर दी “रायपुर प्रेस क्लब”. वहीं भूपेश बघेल ने भी चुनौती स्वीकार कर ली है. उन्होंने कहा है कि वो प्रेस क्लब में बहस के लिए तैयार हैं.

Advertisement Carousel
× Advertisement

क्या है पूरा मामला ?
दरअसल, पीएम आवास छत्तीसगढ़ की सियासत में लंबे समय से बीजेपी और कांग्रेस के बीच विवाद का बड़ा मुद्दा रही है. अब इस मुद्दे पर डिप्टी सीएम विजय शर्मा और पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आमने-सामने हैं. विजय शर्मा ने एक बार फिर भूपेश बघेल को बहस की चुनौती दी. कहा कि अगर भूपेश बघेल पीएम आवास पर बात करना चाहते हैं, तो वो बहस के लिए तैयार हैं. इस बार उन्होंने बहस के लिए रायपुर प्रेस क्लब को जगह चुना.

कांग्रेस अपनी नाकामी छुपाना चाहती है-विजय शर्मा
विजय शर्मा का आरोप है भूपेश बघेल पीएम आवास को लेकर आरोप लगाकर अपनी नाकामी छिपाना चाहते हैं. डिप्टी सीएम ने दावा किया कि प्रदेश में सवा 11 लाख से ज्यादा पीएम आवास बनाए जा चुके हैं. साथ ही कल करीब 2 लाख से ज्यादा पीएम आवासों में गृहप्रवेश कार्यक्रम आयोजित हुआ है. वहीं विजय शर्मा की चुनौती को भूपेश बघेल ने भी स्वीकार कर लिया. भूपेश ने कहा कि रायपुर प्रेस क्लब में बहस के लिए तैयार हैं. सिर्फ वो ही नहीं बल्कि सभी कांग्रेसी बहस के लिए तैयार हैं.

केंद्र ने कम आवास बताए-भूपेश
वहीं भूपेश बघेल का दावा है कि कांग्रेस कार्यकाल में 18.45 लाख आवास स्वीकृत किए गए.11 लाख से अधिक मकान बनकर तैयार हुए थे. भूपेश का तर्कहै कि केंद्र के आंकड़ों में 9.81 लाख आवास बताए गए हैं. वहीं दूसरी ओर विजय शर्मा का दावा है कि केंद्र सरकने ने छत्तीसगढ़ में पिछले 10 साल में 24 लाख 54 हजार मकान बनाने की स्वीकृति दी है. इसमें से 20 लाख 41 हजार मकान बने हैं. लेकिन इसमें से 11 लाख से ज्यादा आवास पिछले ढाई साल में बने है.सबसे ज्यादा आवास साल 2023- 2026 के बीच में बने हैं.

पीएम आवास को लेकर दोनों नेताओं की सियासी तकरार विधानसभा के भीतर भी देखने को मिल चुकी है. यानी ये मुद्दा छत्तीसगढ़ की राजनीति में नया नहीं है. पूर्ववर्ती भूपेश सरकार के दौरान तत्कालीन पंचायत मंत्री टीएस सिंहदेव भी पीएम आवास योजना को लेकर सरकार से मतभेद के चलते विभाग से इस्तीफा दे चुके हैं. उस वक्त पीएम आवास के लिए राज्य की ओर से राशि उपलब्ध नहीं होने का मुद्दा प्रमुखता से उठा था. इधर कल सक्ती के ग्राम जेठा में केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भी पीएम आवास को लेकर कांग्रेस पर निशाना साधा.

Share This Article
Facebook Copy Link Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Might Also Like

son nadi
Chhattisgarh

नदी की रेत उगलती है सोना! छत्तीसगढ़ का वो गांव जहां छलनी लेकर खजाना ढूंढने निकलते हैं लोग

August 1, 2026

राजधानी रायपुर के महिंद्रा शोरूम में 10.24 लाख की ‘बुकिंग ठगी’, टीम लीडर ग्राहकों से अपने खाते में जमा कराता रहा रकम

July 20, 2026
gas cylinder book 1788777160
Chhattisgarh

गैस सिलेंडर को लेकर बड़ा अपडेट! ग्रामीण ग्राहकों का इंतजार घटा, अब 25 दिन बाद ही कर सकेंगे अगली LPG बुकिंग

September 7, 2026

CHHATTISGARH सुशासन तिहार : दुर्ग जिले के ग्राम मुरमुंदा पहुंचे मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, PM आवास के हितग्राही चित्रसेन से की मुलाकात, ग्रामीणों से ले रहे योजनाओं का फीडबैक…

May 20, 2025
Woman ExpressWoman Express
Follow US
© 2026 | Woman Express | All Rights Reserved
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?