Advertisement Carousel

छत्तीसगढ़ की सियासत में बड़ा उलटफेर! मंत्री खुशवंत साहब के बड़े भाई ढालदास कांग्रेस में शामिल, सतनामी समाज पर असर की चर्चा

Woman Express
1 Min Read

Guru Baldas Son Dhaldas joins Congress: रायपुर. छत्तीसगढ़ की सियासत से इस वक्त की बड़ी राजनीतिक खबर सामने आ रही है. सतनामी समाज के प्रमुख धर्मगुरु गुरु बालदास के बड़े पुत्र और प्रदेश सरकार में मंत्री खुशवंत साहब के बड़े भाई ढालदास ने कांग्रेस पार्टी का दामन थाम लिया है.

पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के रायपुर स्थित निवास में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान उन्हें कांग्रेस पार्टी का गमछा पहनाकर पार्टी में प्रवेश कराया गया. ढाल दास का परिवार छत्तीसगढ़ की राजनीति और सतनामी समाज में विशेष प्रभाव रखता है. उनके पिता गुरु बालदास सतनामी समाज के बड़े धार्मिक गुरु हैं.

जहां एक ओर ढाल दास के भाई खुशवंत साहब वर्तमान भाजपा सरकार में मंत्री हैं, वहीं अब परिवार के दूसरे वरिष्ठ सदस्य ढाल दास के कांग्रेस में शामिल होने से राजनीतिक गलियारों में चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया है. (Guru Baldas Son Dhaldas joins Congress)

सतनामी समाज के बीच इस परिवार की गहरी पैठ को देखते हुए ढाल दास के कांग्रेस प्रवेश को एक बड़ा राजनीतिक घटनाक्रम माना जा रहा है. आने वाले दिनों में इसके छत्तीसगढ़ की राजनीति पर क्या प्रभाव पड़ते हैं, इस पर सभी की नजरें टिकी हुई हैं.

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *