Advertisement Carousel

पेट्रोल-डीजल से भरे टैंकर में अचानक भड़की आग! कटघोरा-अंबिकापुर हाईवे पर मचा हड़कंप

Woman Express
2 Min Read

कटघोरा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में आज उस वक्त हड़कंप मच गया, जब कटघोरा-अंबिकापुर नेशनल हाईवे-130 पर लोडेड पेट्रोल-डीजल टैंकर में भीषण आग लग गई। सूचना के बाद फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और किसी तरह आग पर काबू पाया।

पढ़िए पूरी खबर
जानकारी के मुताबिक, टैंकर कोरबा से पेट्रोल लेकर वार्डफ़ नगर की ओर जा रहा था, जिसमें करीब 2 हजार लीटर पेट्रोल और 8 हजार लीटर डीजल लोड था। कटघोरा-अंबिकापुर नेशनल हाईवे-130 पर गुरसियां के पास टैंकर चालक खाना खाने के लिए रूके थे। खाना खाने के बाद जैसे ही टैंकर को स्टार्ट किया गया, उतने में उसमें आग लग गई, जिससे हड़कंप मच गया।

image 2

चालक और कंडक्टर ने बचाई अपनी जान
घटना के बाद आनन-फानन में चालक और कंडक्टर ने टैंकर से बाहर निकलकर अपनी जान बचाई। वही सूचना मिलते ही बांगो पुलिस और यातायात पुलिस के साथ फायर ब्रिगेड की गाड़ी भी मौके पर पहुंची।

आग पर पाया गया काबू
टैंकर में विस्फोट की आशंका को लेकर रिहायसी इलाके को खाली कराया गया। इस दौरान हाईवे के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। फिलहाल आग पर काबू पा लिया गया है। गनिमत रही कि इस हादसे में कोई जनहानी नहीं हुई।

image 3

टैंकर में आग का वीडियो आया सामने
टैंकर में आग लगने का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें देखा जा सकता है कि किस तरह से आग धू-धूकर जल रही है। वही कुछ लोग आग पर काबू पाने की कोशिश भी कर रहे हैं।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *