Woman ExpressWoman Express
  • Home
  • Women Empower
  • News
  • Chhattisgarh
  • Crime
  • More
    • National
    • International
    • Entertainment
    • Politics
    • Sports
    • Jobs
    • Lifestyle
    • Health
    • Tech
    • Business
    • Rashifal
Font ResizerAa
Woman ExpressWoman Express
Font ResizerAa
  • Home
  • Women Empower
  • News
  • Chhattisgarh
  • Crime
  • More
Search
  • Home
  • Women Empower
  • News
  • Chhattisgarh
  • Crime
  • More
    • National
    • International
    • Entertainment
    • Politics
    • Sports
    • Jobs
    • Lifestyle
    • Health
    • Tech
    • Business
    • Rashifal
Follow US
Chhattisgarh

30 KM पैदल मार्च कर कलेक्ट्रेट पहुंचीं सैकड़ों छात्राएं, एकलव्य स्कूल की बदहाली पर फूटा गुस्सा; कलेक्टर से बोलीं- ‘अब सुनिए हमारी बात’

Woman Express
Last updated: September 7, 2026 5:19 pm
Woman Express
Share
4 Min Read
Eklavya School students reached the Collector s office 1788778136
SHARE

अंबिकापुर। सरगुजा जिले के बतौली क्षेत्र के शिवपुर स्थित एकलव्य आवासीय विद्यालय की सैकड़ों छात्राओं ने अपनी समस्याओं को लेकर सोमवार को अनोखे अंदाज में विरोध दर्ज कराया। छात्राएं करीब 30 किलोमीटर पैदल चलकर अंबिकापुर पहुंचीं और कलेक्टर अजीत वसंत से मुलाकात कर हॉस्टल और पढ़ाई से जुड़ी समस्याएं बताईं। छात्राओं के पहुंचने की जानकारी मिलते ही कलेक्टर ने अपनी साप्ताहिक समीक्षा बैठक रोककर उनकी शिकायतें सुनीं।

Advertisement Carousel
× Advertisement

30 किलोमीटर पैदल चलकर पहुंचीं छात्राएं
छात्राओं का कहना है कि स्कूल और हॉस्टल से जुड़ी कई समस्याओं को लेकर पहले भी शिकायत की गई थी, लेकिन अपेक्षित कार्रवाई नहीं होने से वे नाराज थीं। इसके बाद सैकड़ों छात्राओं ने अपनी बात सीधे कलेक्टर तक पहुंचाने का फैसला किया और शिवपुर से अंबिकापुर के लिए पैदल मार्च किया।

हॉस्टल में एक महीने से बिजली नहीं होने की शिकायत
कलेक्टर से बातचीत के दौरान छात्राओं ने हॉस्टल की व्यवस्थाओं को लेकर कई शिकायतें रखीं। छात्राओं ने बताया कि हॉस्टल में करीब एक महीने से बिजली की समस्या बनी हुई है। इसके अलावा हॉस्टल में मिलने वाले भोजन की गुणवत्ता को लेकर भी उन्होंने सवाल उठाए। छात्राओं ने आरोप लगाया कि भोजन की क्वालिटी ठीक नहीं रहती। वहीं, शिक्षकों द्वारा सही तरीके से पढ़ाई नहीं कराने की शिकायत भी कलेक्टर के सामने रखी गई।

प्रिंसिपल को लेकर भी छात्राओं में नाराजगी
छात्राओं की शिकायतों में स्कूल की प्रिंसिपल से जुड़ी समस्याएं भी शामिल हैं। छात्राओं का कहना है कि पहले शिकायत किए जाने के बावजूद उनकी समस्याओं का समाधान नहीं हुआ। इसी नाराजगी के चलते उन्होंने प्रशासन के सामने सीधे अपनी बात रखने का निर्णय लिया।

कलेक्टर ने बैठक रोककर सुनी छात्राओं की बात
सैकड़ों छात्राओं के कलेक्टर कार्यालय पहुंचने की जानकारी मिलते ही कलेक्टर अजीत वसंत ने अपनी साप्ताहिक समीक्षा बैठक रोक दी और छात्राओं से मुलाकात की। उन्होंने छात्राओं की समस्याएं विस्तार से सुनीं और संबंधित अधिकारियों को मामले में तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए। छात्राओं की शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों को फटकार भी लगाई और स्कूल-हॉस्टल की व्यवस्थाओं में सुधार करने के निर्देश दिए।

कलेक्टर से मुलाकात के दौरान छात्रा हुई बेहोश
कलेक्टर से बातचीत के दौरान एक छात्रा अचानक बेहोश हो गई। छात्रा की तबीयत बिगड़ने पर मौके पर एंबुलेंस बुलाई गई। डॉक्टरों की टीम छात्रा को एंबुलेंस से अस्पताल लेकर गई, जहां उसका उपचार कराया गया। छात्राओं का विरोध इस मायने में भी चर्चा में रहा कि बड़ी संख्या में छात्राएं अपनी समस्याएं लेकर सीधे कलेक्टर कार्यालय पहुंचीं। उन्होंने किसी राजनीतिक मंच के बजाय प्रशासन के सामने अपनी शिकायतें रखने का फैसला किया।

अमरजीत भगत भी पहुंचे मौके पर
इधर, पूर्व कैबिनेट मंत्री अमरजीत भगत भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने छात्राओं से बातचीत करने का प्रयास किया। हालांकि, छात्राओं ने मुख्य रूप से कलेक्टर के सामने अपनी समस्याएं रखने पर जोर दिया। पूरे मामले के सामने आने के बाद जिला प्रशासन की ओर से छात्राओं की शिकायतों की जांच और आवश्यक कार्रवाई की बात कही गई है। अब प्रशासन के सामने स्कूल और हॉस्टल की व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने के साथ छात्राओं द्वारा लगाए गए आरोपों की जांच की जिम्मेदारी है।

Share This Article
Facebook Copy Link Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Might Also Like

CG News: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत किया पौधारोपण

July 5, 2026
barish 1
Chhattisgarh

Weather of CG: दक्षिण छत्तीसगढ़ में आज जमकर बरस सकते हैं बादल, प्रदेश में फिर शुरू होगा तेज बारिश का दौर

July 30, 2024
ambikapur 3
Chhattisgarh

CG News: रेल यात्रियों के लिए खुशखबरी, वर्षों पुरानी मांग हुई पूरी, अब हफ्ते में 2 दिन चलेगी अंबिकापुर-हजरत निजामुद्दीन एक्सप्रेस

June 26, 2026
dubble murder
Chhattisgarh

Lormi Double Murder: जमीन के 50 डिसमिल के लिए खूनी खेल, सगे भाई ने भाई-भाभी को उतारा मौत के घाट

September 2, 2026
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?