CG News: छत्तीसगढ़ में सशस्त्र नक्सली खत्म हो गए, लेकिन सोशल मीडिया पर नक्सल का समर्थन करने वाले वीडियो सामने आए हैं. इन वीडियो में थुलथुली मुठभेड़ में मारे गए नक्सलियों को शहीद बताया जा रहा है. लाेग सुरक्षा बलों के हाथों मारे गए नक्सलियों की वीरता की कहानियां यूट्यूब पर अपलोड कर रहे हैं.
वीडियो में मुठभेड़ में मारे गए नक्सली लीडर समेत कई कमांडरों को अमर बताया जा रहा है. इस सभी सोशल मीडिया अकाउंट्स पर सुरक्षा एजेंसियां लगातार नजर रख रही है. साथ ही पोस्ट की गई सभी वीडियों की जांच भी तेज हो गई है.
दिमागी नक्सलियों से सावधान रहने की जरूरत- उप मुख्यमंत्री
इस पूरे मामले पर उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने कहा कि दिमागी नक्सलियों से सावधान रहने की जरूरत है. सामज में जो लोग देश के खिलाफ बोलते हैं उनसे बचने और उन्हें रोकने का काम किया जा रहा है. उन्होंने कहा कि दिमागी नक्सलियों को सही रास्ते पर लाया जाएगा.
देश में राष्ट्र विरोधी तत्व – विधायक
वहीं यूट्यूब पर नक्सल समर्थन का वीडियो वायरल होने पर भाजपा विधायक अजय चंद्राकर ने कहा कि देश में बहुत से तत्व हैं, जो राष्ट्र विरोधी तत्व में सक्रिय है. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ऐसे ही तत्वों से लड़ रहे हैं, और हमकों उनके साथ होना चाहिए. उन्होंने कहा कि यह सभी दिमागी नक्सली है और इनके लिए जो भी उपनाम लगे वह सब सही है.
