Woman ExpressWoman Express
  • Home
  • Women Empower
  • News
  • Chhattisgarh
  • Crime
  • More
    • National
    • International
    • Entertainment
    • Politics
    • Sports
    • Jobs
    • Lifestyle
    • Health
    • Tech
    • Business
    • Rashifal
Font ResizerAa
Woman ExpressWoman Express
Font ResizerAa
  • Home
  • Women Empower
  • News
  • Chhattisgarh
  • Crime
  • More
Search
  • Home
  • Women Empower
  • News
  • Chhattisgarh
  • Crime
  • More
    • National
    • International
    • Entertainment
    • Politics
    • Sports
    • Jobs
    • Lifestyle
    • Health
    • Tech
    • Business
    • Rashifal
Follow US
Chhattisgarh

छत्तीसगढ़ कांग्रेस की पूर्व प्रभारी कुमारी सैलजा की मानहानि, 2 पूर्व विधायक सहित 11 बीजेपी नेताओं को भेजा नोटिस, शुक्ला ने किया पलटवार, कहा– डरेंगे नहीं, सनातन रक्षक हैं…

Woman Express
Last updated: May 20, 2024 12:10 pm
Woman Express
Share
2 Min Read
shailja
SHARE

रायपुर। लोकसभा चुनाव के बीच में सियासी वार और पलटवार अब कानूनी नोटिस तक जा पहुंचा है. ताजा मामला कुमारी सैलजा से जुड़ा है, जिनके खिलाफ हरियाणा के सिरसा में प्रचार कर रहे 2 पूर्व विधायक सहित 11 भाजपा नेताओं को मानहानि का नोटिस भेजा है. नोटिस में सैलजा के समर्थक ने भाजपा नेताओं पर झूठे आरोप लगाते हुए 2 दिन में आरोप साबित नहीं कर पाने पर माफी मांगने की बात कही है.

Advertisement Carousel
× Advertisement

दरअसल, छत्तीसगढ़ कांग्रेस की पूर्व प्रभारी कुमारी सैलजा हरियाणा के सिरसा से कांग्रेस प्रत्याशी हैं, जिनके खिलाफ प्रचार के लिए भाजपा ने कांग्रेस छोड़कर भाजपा में आने वाले नेताओं को भेजा है. प्रचार के दौरान भाजपा नेता कुमारी सैलजा पर छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव के दौरान लेन-देन करने के सीधे आरोप लगा रहे हैं, जिस पर कुमारी सैलजा के समर्थक अजय चौहान की ओर से भाजपा नेताओं को मानहानि का नोटिस भेजा है.

जिन भाजपा नेताओं को नोटिस भेजा है, उनमें पूर्व प्रदेश कांग्रेस संगठन महामंत्री चंद्रशेखर शुक्ला, पूर्व विधायक शिशुपाल शोरी, पूर्व विधायक प्रमोद शर्मा, पूर्व महापौर वाणी राव, पूर्व महिला कांग्रेस अध्यक्ष अनिता रावटे, पूर्व जिला कांग्रेस अध्यक्ष तुलसी साहू, पूर्व प्रदेश ओबीसी कांग्रेस अध्यक्ष चौलेश्वर चंद्राकर, उषा पटेल, आलोक पाण्डेय, अजय बंसल और अरुण सिंह शामिल हैं.

नोटिस पर चंद्रशेखर शुक्ला ने कहा कि हम कांग्रेस प्रत्याशी कुमारी सैलजा के क्षेत्र सिरसा में प्रचार के लिए आए हैं. छत्तीसगढ़ से भाजपा के 11 नेताओं की टीम प्रचार कर रही है. हमने जो बातें कही है, वो सब छत्तीसगढ़ में घटित हुई है. हम किसी नोटिस से डरने वाले नहीं है. हम सनातन के रक्षक हैं. कानूनी रूप से नोटिस का जवाब दिया जाएगा.

कुमारी सैजला द्वारा भेजा गया नोटिस

Legal-NoticeDownload
TAGGED:CHHATTISGARH
Share This Article
Facebook Copy Link Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Might Also Like

naxal dump 2
Chhattisgarh

बीजापुर के जंगल में जमीन के नीचे छिपा था हथियारों का जखीरा! सुरक्षा बलों की सर्चिंग में बड़ा खुलासा

September 23, 2026
trible
Chhattisgarh

Chhattisgarh : विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर विशिष्ट उपलब्धियां हासिल करने वाले जनजाति समाज के विभूतियों का होगा सम्मान

July 31, 2024
webp 41 1
Chhattisgarh

12 करोड़ का बिल नहीं चुकाया तो बिजली विभाग का बड़ा एक्शन! अंबिकापुर निगम के 24 ठिकानों की बिजली गुल, खेल गतिविधियां प्रभावित

September 12, 2026
Chhattisgarh Budget 2026 27 17
Chhattisgarh

कॉपी चेक कराने गई छात्रा ने लगाए अनुचित स्पर्श के आरोप, सक्ती के शिक्षक पर जांच की तैयारी

September 19, 2026
Woman ExpressWoman Express
Follow US
© 2026 | Woman Express | All Rights Reserved
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?