Woman ExpressWoman Express
  • Home
  • Women Empower
  • News
  • Chhattisgarh
  • Crime
  • More
    • National
    • International
    • Entertainment
    • Politics
    • Sports
    • Jobs
    • Lifestyle
    • Health
    • Tech
    • Business
    • Rashifal
Font ResizerAa
Woman ExpressWoman Express
Font ResizerAa
  • Home
  • Women Empower
  • News
  • Chhattisgarh
  • Crime
  • More
Search
  • Home
  • Women Empower
  • News
  • Chhattisgarh
  • Crime
  • More
    • National
    • International
    • Entertainment
    • Politics
    • Sports
    • Jobs
    • Lifestyle
    • Health
    • Tech
    • Business
    • Rashifal
Follow US
NewsChhattisgarh

छत्तीसगढ़ में UCC की तैयारी तेज, 27 अगस्त को 200 लोगों के साथ होगा पहला बड़ा मंथन

Woman Express
Last updated: August 23, 2026 4:04 pm
Woman Express
Share
2 Min Read
vidhan2
SHARE

रायपुर। छत्तीसगढ़ में समान नागरिक संहिता यानी UCC (Uniform Civil Code) लागू करने की दिशा में राज्य सरकार ने प्रक्रिया तेज कर दी है। प्रस्तावित कानून के प्रारूप और उसके संभावित प्रावधानों पर चर्चा के लिए 27 अगस्त को रायपुर में राज्य स्तरीय बैठक आयोजित की जाएगी। इस बैठक में करीब 200 प्रबुद्ध नागरिकों, जनप्रतिनिधियों और विभिन्न क्षेत्रों के विशेषज्ञों को आमंत्रित किया गया है।

Advertisement Carousel
× Advertisement

यह बैठक रायपुर के न्यू सर्किट हाउस के कन्वेंशन हॉल में होगी। इसमें UCC के सामाजिक, कानूनी और व्यावहारिक पहलुओं पर विचार-विमर्श किया जाएगा। सरकार का उद्देश्य अलग-अलग वर्गों और विशेषज्ञों से सुझाव लेकर एक ऐसा प्रारूप तैयार करना है, जिस पर आगे की कानूनी प्रक्रिया बढ़ाई जा सके।

vidhan1

पहले से गठित है उच्चस्तरीय समिति

छत्तीसगढ़ सरकार ने UCC का प्रारूप तैयार करने के लिए सेवानिवृत्त सुप्रीम कोर्ट न्यायाधीश न्यायमूर्ति रंजना प्रकाश देसाई की अध्यक्षता में पांच सदस्यीय समिति गठित की है। समिति विभिन्न पक्षों से चर्चा और सुझाव लेकर आगे की सिफारिशें तैयार करेगी।

शीतकालीन सत्र में पेश होगा विधेयक

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने जुलाई में कहा था कि सरकार UCC को लेकर प्रतिबद्ध है और प्रस्तावित विधेयक को विधानसभा के आगामी शीतकालीन सत्र में पेश किया जाएगा। ऐसे में 27 अगस्त की बैठक को विधेयक के प्रारूप को आगे बढ़ाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

vidhan

UCC के तहत विवाह, तलाक, उत्तराधिकार, गोद लेने और अन्य व्यक्तिगत कानूनों से जुड़े मामलों के लिए समान नागरिक कानूनी व्यवस्था का प्रस्ताव होता है। हालांकि छत्तीसगढ़ में इसके अंतिम प्रावधान अभी तय नहीं हुए हैं और आगे की प्रक्रिया समिति की सिफारिशों तथा विधायी कार्रवाई पर निर्भर करेगी।

TAGGED:#chhatisgarh#UCC
Share This Article
Facebook Copy Link Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Might Also Like

Untitled design 2026 07 31T091621.538 11zon
Chhattisgarh

Durg: जिला अस्पताल में चींटियों ने बंद कराया ऑपरेशन थिएटर, सीजेरियन से लेकर दूसरी सर्जरी प्रभावित, संक्रमण का भी खतरा

July 31, 2026
cycle
Chhattisgarh

छत्तीसगढ़ सरस्वती साइकिल योजना : सरस्वती साइकिल योजना के माध्यम से 2600 बेटियों को दिए जाएंगे नि:शुल्क साइकिल, तैयारियों में जुटा प्रशासन….

July 4, 2024
Ambikapur News 6
ChhattisgarhCrime

IPS के बेटे से मारपीट के बाद आरोपियों का निकला जुलूस! ‘पुलिस वाले का बेटा है तो क्या…’ कहकर दी थी धमकी

September 14, 2026
DU Student rape iN lucknow
Chhattisgarh

अकेले मिलने और ‘खुश करने’ का दबाव? बिलाईगढ़ के पूर्व CMO पर महिला कर्मियों ने लगाए गंभीर आरोप, FIR दर्ज

October 3, 2026
Woman ExpressWoman Express
Follow US
© 2026 | Woman Express | All Rights Reserved
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?