रांची में विधानसभा घेराव पड़ा भारी! 500 अज्ञात छात्रों पर FIR, वीडियो की हो रही जांच

Woman Express
2 Min Read

Ranchi Student Protest: झारखंड की राजधानी रांची परीक्षा में कथित धांधली को लेकर कई द‍िनों से प्रदर्शन चल रहा है. मामले की सीबीआई जांच की मांग को लेकर 10 अगस्त को किए गए विधानसभा घेराव के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है. प्रदर्शन के दौरान उपद्रव और सरकारी काम में बाधा डालने के आरोप में करीब 500 अज्ञात स्टूडेंट्स के खिलाफ केस दर्ज किया गया है. यह मामला विधानसभा थाना में दर्ज किया गया है.

Advertisement Carousel

पुलिस के अनुसार, प्रदर्शन के दौरान कुछ लोगों ने सरकारी काम में बाधा डालने का काम किया है. इसके साथ ही पुलिसकर्मियों के साथ मारपीट और अभद्र व्यवहार किया.

पुल‍िस ने प्रदर्शन के दौरान पथराव किए जाने का भी आरोप लगाया है. पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए अब प्रदर्शन के दौरान बनाए गए. वीडियो फुटेज और तस्वीरों के आधार पर उपद्रव करने वालों की पहचान शुरू कर दी है.

पुल‍िस अध‍िकार‍ियों ने क्‍या कहा?
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जांच के दौरान जिन प्रदर्शनकारियों की पहचान उपद्रव में शामिल होने के रूप में होगी. उनके नाम एफआईआर में जोड़े जा सकते हैं. इसके लिए उपलब्ध वीडियो और फोटो फुटेज की बारीकी से जांच की जा रही है. कुल मिलाकर माना जा रहा है कि अब प्रदर्शनकार‍ियों के ख‍िलाफ एक्‍शन की तैयारी हो चुकी है.

अगले कुछ दिनों हो सकती है कार्रवाई
विधानसभा घेराव के दौरान बड़ी संख्या में छात्र और अभ्यर्थी परीक्षा में कथित गड़बड़ी की जांच सीबीआई से कराने की मांग को लेकर जुटे थे. पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि प्रदर्शन के दौरान हिंसा और उपद्रव में कौन-कौन लोग शामिल थे. आने वाले दिनों में पहचान के आधार पर पुलिस की कार्रवाई और तेज हो सकती है.

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *