दिल्ली : जंतर-मंतर पर PM मोदी के खिलाफ अभद्र टिप्पणी के मामले में शिकायतकर्ता स्मृति सिंह ने अपनी शिकायत वापस ले ली, उन्होंने कहा कि नाबालिग की सार्वजनिक माफी और बच्चों को माफ किए जाने के बाद उन्होंने यह फैसला लिया |

दिल्ली के जंतर-मंतर पर हुए प्रदर्शन के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ कथित अभद्र टिप्पणी के मामले में नया मोड़ आया है| शिकायत दर्ज कराने वाली स्मृति सिंह ने अपनी शिकायत वापस लेने का फैसला किया है| उनका कहना है कि प्रधानमंत्री की ओर से बच्चों को माफ किए जाने और नाबालिग की सार्वजनिक माफी के बाद उन्होंने यह कदम उठाया |
