Woman ExpressWoman Express
  • Home
  • Women Empower
  • News
  • Chhattisgarh
  • Crime
  • More
    • National
    • International
    • Entertainment
    • Politics
    • Sports
    • Jobs
    • Lifestyle
    • Health
    • Tech
    • Business
    • Rashifal
Font ResizerAa
Woman ExpressWoman Express
Font ResizerAa
  • Home
  • Women Empower
  • News
  • Chhattisgarh
  • Crime
  • More
Search
  • Home
  • Women Empower
  • News
  • Chhattisgarh
  • Crime
  • More
    • National
    • International
    • Entertainment
    • Politics
    • Sports
    • Jobs
    • Lifestyle
    • Health
    • Tech
    • Business
    • Rashifal
Follow US
National

भोपाल में किसान प्रदर्शन में ढाल बनकर चलती बस के आगे खड़ी हुईं ACP मोनिका शुक्ला, हाथों से रोकी बस, Video

Woman Express
Last updated: July 30, 2026 11:18 am
Woman Express
Share
2 Min Read
Bhopal Farmers Protest
SHARE

Bhopal Farmers Protest: मध्य प्रदेश के किसान अपनी मांगो को लेकर राजधानी भोपाल का कूच कर दिया. किसानों को रोकने के लिए पुलिस ने हर हथकंडे अपनाए, लेकिन किसान फिर भी किसी तरह आगे बढ़ते रहे. सोशल मीडिया पर किसानों के प्रदर्शन का एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है, जिसमें दिखाई दे रहा है कि पुलिस की अतिरिक्त पुलिस आयुक्त (ACP) मोनिका शुक्ला खुद बैरिकेड की तरह सड़कों पर खड़ी होकर हाथों से बस को रोक दिया. किसान बस को धक्का देकर हटाने की कोशिश कर रहे थे. अब इसका वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. देखें वीडियो.

Advertisement Carousel
× Advertisement

सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद लोग महिला पुलिस अधिकारी के जज्बे की मिसाल और ड्यूटी के प्रति साहस बता रहे हैं. वीडियो उस दौरान का है, जब किसान मुख्यमंत्री आवास की ओर मार्च करना चाह रहे थे, लेकिन पुलिस ने उन्हें रोक दिया. इस दौरान किसानों ने बैरिकेडिंग की तरह लगाई गई बस को धक्का देकर आगे बढ़ाने की कोशिश की तो ACP मोनिका शुक्ला बस के आगे खड़ी हो गईं और हाथों से बस को रोक दिया.

भोपाल में किसान आंदोलन के दौरान ACP मोनिका शुक्ला ने चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में साहस का परिचय दिया. प्रदर्शन के दौरान उन्होंने बस के सामने खड़े होकर उसे रोक दिया, जिससे स्थिति को नियंत्रित करने में मदद मिली. उनका यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.#MonikaShukla… pic.twitter.com/O3mY3NFiAd

— Brajesh Rajput (@drbrajeshrajput) July 29, 2026

किसान क्यों कर रहे थे प्रदर्शन?
किसान मूंग की सौ फीसदी खरीदी और खाद की व्यवस्था में ई टोकन सिस्टम को बंद करने जैसी कई मांगों को लेकर नर्मदापुरम से भोपाल पैदल पहुंचे थे. किसानों की बढ़ती संख्या को देखते हुए पुलिस ने बसों की बैरिकेडिंग लगाकर रोकने की कोशिश की, ताकि किसान सीएम हाउस तक न पहुंच सकें. किसानों के इस आंदोलन के चलते भोपाल की ट्रैफिक व्यवस्था पूरी तरह से चरमरा गई. हालांकि, सरकार ने 60 प्रतिशत मूंग खरीदने से लेकर अन्य मांगें मान ली. जिसके बाद देर रात से ही ज्यादातर किसानों ने लौटना शुरू कर दिया. फिलहाल, अब यातायात व्यवस्था फिर से सामान्य हो गई है.

Share This Article
Facebook Copy Link Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Might Also Like

Bihar Murder Mystery
National

जिसकी हत्या में 8 लोग जेल गए, वो 12 साल बाद जिंदा मिली! बिहार के रोहतास में केस ने लिया ऐसा यू-टर्न कि पुलिस भी हैरान

September 12, 2026
Tamil Nadu Vellore church collapse 1789104880
National

तमिलनाडु में बड़ा हादसा! कंक्रीट ढलाई के दौरान ढहा चर्च का स्लैब, 3 मजदूरों की मौत; 11 घायल

September 11, 2026
Parents Assault Over Land
National

Pune Viral Video: सड़क पर बुजुर्ग पिता की बेरहमी से पिटाई, जमीन बेचने को लेकर बेटों पर गंभीर आरोप

September 3, 2026
bds
NewsChhattisgarhEducation

छत्तीसगढ़ NEET UG काउंसलिंग 2026 शुरू, MBBS-BDS दाखिले के लिए आज से आवेदन…

August 9, 2026
Woman ExpressWoman Express
Follow US
© 2026 | Woman Express | All Rights Reserved
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?