Woman ExpressWoman Express
  • Home
  • Women Empower
  • News
  • Chhattisgarh
  • Crime
  • More
    • National
    • International
    • Entertainment
    • Politics
    • Sports
    • Jobs
    • Lifestyle
    • Health
    • Tech
    • Business
    • Rashifal
Font ResizerAa
Woman ExpressWoman Express
Font ResizerAa
  • Home
  • Women Empower
  • News
  • Chhattisgarh
  • Crime
  • More
Search
  • Home
  • Women Empower
  • News
  • Chhattisgarh
  • Crime
  • More
    • National
    • International
    • Entertainment
    • Politics
    • Sports
    • Jobs
    • Lifestyle
    • Health
    • Tech
    • Business
    • Rashifal
Follow US
Chhattisgarh

Raipur: रायपुर कोर्ट में फर्जी जमानत रैकेट का खुलासा, फर्जी दस्तावेजों के सहारे जमानत कराने वाली 3 महिलाएं गिरफ्तार

Woman Express
Last updated: July 29, 2026 2:07 pm
Woman Express
Share
2 Min Read
Untitled design 2026 07 29T091837.967 11zon
SHARE

Raipur: राजधानी रायपुर के कोर्ट परिसर में फर्जी दस्तावेजों के जरिए आरोपियों की जमानत कराने वाले गिरोह का खुलासा हुआ है. सिविल लाइन थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तीन महिलाओं को गिरफ्तार किया है.

Advertisement Carousel
× Advertisement

फर्जी दस्तावेजों के सहारे जमानत, 3 महिलाएं गिरफ्तार
पुलिस के मुताबिक, तीनों महिलाएं फर्जी ऋण पुस्तिका (Loan Book) और अन्य दस्तावेजों में काट-छांट कर खुद को जमानतदार बताकर आरोपियों की जमानत कराने की कोशिश कर रही थीं। मामले की भनक लगते ही पुलिस ने कोर्ट परिसर से तीनों को हिरासत में ले लिया. पूछताछ के दौरान आरोपियों ने फर्जी दस्तावेजों के सहारे जमानत कराने की बात स्वीकार की. इसके बाद पुलिस ने तीनों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया.

रायपुर पुलिस ने स्पष्ट किया है कि कोर्ट अथवा किसी भी शासकीय कार्यालय में फर्जी अथवा कूटरचित दस्तावेज दिखाकर न्यायिक प्रक्रिया को प्रभावित करने वाले व्यक्तियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी.

इन जिलों की रहने वाली है महिलाएं
गिरफ्तार महिला आरोपियों में सुनीता देवी राजपूत निवासी ग्राम टेका हल्दी थाना तिल्दा जिला रायगढ़, सरस्वती बाई सोनी निवासी उरला काली मंदिर के पास डीडी कॉलोनी थाना मोहन नगर जिला दुर्ग, मीना बाई कोरम निवासी ग्राम भेजराटोला मितानिन बाई डोंगरगढ़ जिला राजनांदगांव शामिल है.

आगे की जांच में जुटी पुलिस
फिलहाल पुलिस पूरे मामले की गहन जांच कर रही है. इस फर्जीवाड़े में किसी गिरोह या अन्य लोगों की संलिप्तता की भी जांच की जा रही है. पुलिस का कहना है कि जांच के आधार पर आगे और गिरफ्तारियां भी हो सकती हैं.

Share This Article
Facebook Copy Link Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Might Also Like

Untitled design 2026 07 20T131350.668 11zon
Chhattisgarh

Bilaspur: NH-49 पर चार घंटे चक्काजाम करने के मामले में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 5 नामजद समेत कई ग्रामीणों पर FIR

July 20, 2026
thag aarakshak
Chhattisgarh

मोबाइल चोरी कर आरक्षक के खाते से उड़ाए ₹4.87 लाख, साथी आरक्षक ही निकला साइबर ठग, आरोपी गिरफ्तार

July 30, 2026
High Court
Chhattisgarh

नगरीय निकायों के कम्प्यूटर आपरेटरों को बड़ी राहत : हाईकोर्ट ने सेवा समाप्ति और वेतन भुगतान पर सरकार से मांगा जवाब

July 21, 2026
deur
Chhattisgarh

मानसून में छत्तीसगढ़वासी कर रहे है घुमने की तैयारी तो ये हो सकते हैं अच्छे ऑप्शन… 2 दिन में हो जाएगा जाना-आना

June 11, 2024
Woman ExpressWoman Express
Follow US
© 2026 | Woman Express | All Rights Reserved
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?