Advertisement Carousel

बिलासपुर में किन्नर की हत्या : पिकनिक मनाने के दौरान विवाद के बाद सड़क किनारे मिला शव, जांच में जुटी पुलिस

Woman Express
2 Min Read

बिलासपुर। जिले के सकरी थाना क्षेत्र के जॉकी गांव में एक किन्नर की हत्या से सनसनी फैल गई। जानकारी के अनुसार, पिकनिक और पार्टी के दौरान हुए विवाद के बाद किन्नर तन्नू खान की कथित तौर पर गला दबाकर हत्या कर दी गई। वारदात के बाद शव को सड़क किनारे फेंक दिया गया। पुलिस ने मामले में कई लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।

पार्टी के दौरान हुआ विवाद
जानकारी के मुताबिक, तनु खान अपने साथियों के साथ जॉकी गांव पिकनिक मनाने गई थी। इसी दौरान उसका रिया नामक किन्नर से विवाद हो गया। बताया जा रहा है कि विवाद बढ़ते-बढ़ते सड़क किनारे तक पहुंच गया, जहां तनु की कथित तौर पर गला दबाकर हत्या कर दी गई। घटना के बाद तन्नू का शव सड़क किनारे मिला। शव के नाक से खून निकल रहा था और गले पर दबाव के निशान पाए गए, जिसके आधार पर पुलिस हत्या के एंगल से जांच कर रही है।

पुलिस ने कई लोगों को हिरासत में लिया
घटना की सूचना मिलते ही सकरी थाना पुलिस मौके पर पहुंची। शव को पोस्टमार्टम के लिए सिम्स अस्पताल भेजा गया। और अब मामले में शामिल कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। पुलिस घटनास्थल से मिले साक्ष्यों और प्रत्यक्षदर्शियों के बयान के आधार पर आगे की कार्रवाई कर रही है।

किन्नर समुदाय ने की सख्त कार्रवाई की मांग
घटना की जानकारी मिलते ही बिलासपुर और आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में किन्नर समुदाय के लोग सिम्स अस्पताल पहुंचे। उन्होंने आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई और मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है। पुलिस की आधिकारिक जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर हत्या की परिस्थितियों और आरोपियों की भूमिका की अंतिम पुष्टि की जाएगी।

TAGGED:
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *