Woman ExpressWoman Express
  • Home
  • Women Empower
  • News
  • Chhattisgarh
  • Crime
  • More
    • National
    • International
    • Entertainment
    • Politics
    • Sports
    • Jobs
    • Lifestyle
    • Health
    • Tech
    • Business
    • Rashifal
Font ResizerAa
Woman ExpressWoman Express
Font ResizerAa
  • Home
  • Women Empower
  • News
  • Chhattisgarh
  • Crime
  • More
Search
  • Home
  • Women Empower
  • News
  • Chhattisgarh
  • Crime
  • More
    • National
    • International
    • Entertainment
    • Politics
    • Sports
    • Jobs
    • Lifestyle
    • Health
    • Tech
    • Business
    • Rashifal
Follow US
NewsChhattisgarhCrimeWoman Empower 1

राजधानी रायपुर के महिंद्रा शोरूम में 10.24 लाख की ‘बुकिंग ठगी’, टीम लीडर ग्राहकों से अपने खाते में जमा कराता रहा रकम

Woman Express
Last updated: July 20, 2026 4:00 pm
Woman Express
Share
4 Min Read
SHARE

रायपुर के महिंद्रा शोरूम में टीम लीडर ने वाहन बुकिंग और डाउन पेमेंट के नाम पर 11 ग्राहकों से 10.24 लाख रुपये ठग लिए। आरोपी फरार है।’

Advertisement Carousel
× Advertisement

रायपुर। राजधानी के तेलीबांधा थाना क्षेत्र स्थित लाभांडी के शिवनाथ मोटर्स (महिंद्रा शोरूम) में गाड़ियों की बिक्री के बीच धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। शोरूम में टीम लीडर के पद पर कार्यरत कर्मचारी ने ग्राहकों का भरोसा जीतकर वाहन बुकिंग और डाउन पेमेंट के नाम पर करीब 10 लाख 24 हजार 853 रुपये अपने निजी खाते में जमा करा लिए।

रकम लेने के बाद न तो ग्राहकों को वाहन की प्रक्रिया पूरी कराई गई और न ही पैसा कंपनी के खाते में जमा हुआ। मामला सामने आने पर आरोपित मोबाइल बंद कर फरार हो गया। शिकायत के आधार पर तेलीबांधा पुलिस ने उसके खिलाफ धोखाधड़ी का अपराध दर्ज किया है।

अपने निजी खाते में जमा कराता था कार का डाउनपेमेंट
पुलिस के अनुसार, अमलेश्वर निवासी सूरज ढलाई, जो शिवनाथ मोटर्स प्राइवेट लिमिटेड में एचआर मैनेजर हैं, ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। उन्होंने बताया कि आरोपी नीरज चंद्राकर 16 फरवरी 2026 से 25 जून 2026 तक शोरूम में टीम लीडर के रूप में कार्यरत था।
इस दौरान उसे वाहन खरीदने वाले ग्राहकों से संपर्क करने, बुकिंग और डाउन पेमेंट की प्रक्रिया पूरी कराने की जिम्मेदारी दी गई थी। इसी जिम्मेदारी का फायदा उठाकर उसने सुनियोजित तरीके से ग्राहकों को कंपनी के बजाय अपने निजी यूपीआइ आइडी और नकद के माध्यम से भुगतान करने के लिए राजी किया।

11 ग्राहकों से अलग-अलग किस्तों में वसूली
एफआइआर के अनुसार आरोपित ने अलग-अलग ग्राहकों से लाखों रुपये वसूले। इनमें राजकुमार जैन से 21 हजार रुपये, सीमा बेदी से 29 हजार रुपये, हर्षवीर सिंह से 21 हजार रुपये, अजित कुमार मंडावी से 1.64 लाख रुपये, प्रशांत सिंह से 2.30 लाख रुपये, रजत शर्मा से 2.70 लाख रुपये, देवचरण निषाद से 50 हजार रुपये, अजय सिंह से 30,500 रुपये, हर्ष भगत से 1,700 रुपये, जितेंद्र कुमार तिवारी से नौ हजार रुपये तथा सुस्तिका मेश्राम से 1.69 लाख रुपये नकद और 21 हजार रुपये आनलाइन लिए। इन सभी रकम को मिलाकर कुल 10,24,853 रुपये की हेराफेरी की गई।

बुकिंग का भरोसा, लेकिन कंपनी तक नहीं पहुंचा पैसा
जांच में पता चला कि आरोपित ग्राहकों को भरोसा दिलाता था कि राशि जमा होते ही वाहन की बुकिंग और आगे की प्रक्रिया पूरी कर दी जाएगी। कई ग्राहकों ने उस पर विश्वास करते हुए उसके बताए यूपीआइ आइडी पर भुगतान कर दिया, जबकि कुछ ने नकद राशि भी सौंप दी।
उसके बाद में जब ग्राहकों ने वाहन की डिलीवरी या बुकिंग की स्थिति जाननी चाही तो कंपनी के रिकार्ड में उनके भुगतान का कोई उल्लेख नहीं मिला। यहीं से पूरे फर्जीवाड़े का पर्दाफाश हुआ।

मोबाइल बंद कर गायब हुआ आरोपी
जब शोरूम प्रबंधन ने आरोपी से हिसाब मांगा तो उसने टालमटोल शुरू कर दी। कुछ समय बाद उसने अपना मोबाइल बंद कर लिया और संपर्क से बाहर हो गया। इसके बाद कंपनी ने अपने स्तर पर लेन-देन की जांच की, जिसमें पता चला कि ग्राहकों से ली गई राशि कंपनी के खाते में जमा ही नहीं हुई। इसके बाद एचआर मैनेजर ने तेलीबांधा थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई।

TAGGED:CHHATTISGARH
Share This Article
Facebook Copy Link Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Might Also Like

poster 5.jpg 1536x1152 1
Chhattisgarh

मटका फोड़ की तैयारी बनी जानलेवा! हाईटेंशन तार से झुलसा 13 साल का छात्र, स्कूल की सुरक्षा पर सवाल

September 4, 2026

AC & Fan Tips: क्या एसी के साथ पंखा चलाना चाहिए या नहीं? आइये जानते है फायदे और नुकसान

May 26, 2026
mitanin
Chhattisgarh

Chhatisgarh Mitanin salary :प्रदेश के मितानिन बहनों पर बरसी सीएम विष्णुदेव साय की कृपा, अब से खाते में आएंगे प्रोत्साहन राशि

July 12, 2024
rajnandgaon
Chhattisgarh

CG News: राजनांदगांव में 76 करोड़ रुपये की फर्जी बिल ट्रेडिंग का खुलासा, आदेश्वर ट्रेड लिंक का संचालक गिरफ्तार

June 25, 2026
Woman ExpressWoman Express
Follow US
© 2026 | Woman Express | All Rights Reserved
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?