रायपुर में भव्य जगन्नाथ रथयात्रा महोत्सव : राज्यपाल और CM साय पहुंचे, देखिए LIVE

Governor Deka and CM Sai at Jagannath Temple 1784182862

रायपुर। राजधानी रायपुर में श्री जगन्नाथ रथयात्रा महोत्सव 2026 पूरे धार्मिक उत्साह और श्रद्धा के साथ मनाया जा रहा है। भगवान जगन्नाथ, भाई बलभद्र और बहन सुभद्रा की भव्य रथयात्रा में राज्यपाल रमेन डेका और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय शामिल हुए। मंदिर परिसर में सुबह से ही श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा।

image

मुख्यमंत्री ने की भगवान जगन्नाथ की पूजा-अर्चना
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय जगन्नाथ मंदिर पहुंचे, जहां उन्होंने विधि-विधान से भगवान जगन्नाथ की पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की।

राज्यपाल भी हुए शामिल
राज्यपाल रमेन डेका ने भी रथयात्रा महोत्सव में भाग लिया। उनके आगमन के साथ मंदिर परिसर में धार्मिक उल्लास का वातावरण और अधिक भक्तिमय हो गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *