Single Post Advertisement

बिहार : खर्चा-पानी दीजिए, नहीं तो नागरिकता छीन लेंगे’, महिला BLO ने SIR के दौरान ग्रामीणों से मांगी रिश्वत, वीडियो वायरल होने के बाद गई नौकरी

Woman Express
1 Min Read
blo

झारखंड : खर्चा-पानी दीजिए, नहीं तो नागरिकता छीन लेंगे…’, ये शब्द उस महिला BLO के है, जिसने SIR फॉर्म भरने के दौरान ग्रामीणों से रिश्वत मांगते हुए कही। एसआईआर फॉर्म के बदले ग्रामीणों से पैसे की डिमांड करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। इसके बाद प्रशासन से कार्रवाई करते हुए महिला बीएलओ को बरखास्त कर दिया है।

दरअसल ये पूरा मामला झारखंड के गढ़वा जिले के रंका प्रखंड के खपरो पंचायत के गोरयाबांध टोला का है। बीएलओ का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में एसआईआर फॉर्म देने और भरने के नाम पर लोगों से 50 रुपये से लेकर 100 रुपये तक मांगते हुए दिख रहीं हैं। ग्रामीणों का दावा है कि रुपये को सीधे फीस नहीं बल्कि खर्चा-पानी के नाम पर लिया जा रहा था। वहीं, बीएलओ ने सभी आरोपों को साजिश बताते हुए खारिज कर दिया है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *