Woman ExpressWoman Express
  • Home
  • Women Empower
  • News
  • Chhattisgarh
  • Crime
  • More
    • National
    • International
    • Entertainment
    • Politics
    • Sports
    • Jobs
    • Lifestyle
    • Health
    • Tech
    • Business
    • Rashifal
Font ResizerAa
Woman ExpressWoman Express
Font ResizerAa
  • Home
  • Women Empower
  • News
  • Chhattisgarh
  • Crime
  • More
Search
  • Home
  • Women Empower
  • News
  • Chhattisgarh
  • Crime
  • More
    • National
    • International
    • Entertainment
    • Politics
    • Sports
    • Jobs
    • Lifestyle
    • Health
    • Tech
    • Business
    • Rashifal
Follow US
NewsChhattisgarhWoman Empower 1

CG News : छत्तीसगढ़ विधानसभा मानसून सत्र,तीजन बाई को दी गई श्रद्धांजलि, सदन ने लोककला के स्वर्णिम अध्याय को किया याद

Woman Express
Last updated: July 13, 2026 4:17 pm
Woman Express
Share
3 Min Read
SHARE

छत्तीसगढ़ विधानसभा के मानसून सत्र का पहला दिन लोककला की महान साधिका पद्म विभूषण डॉ. तीजन बाई को श्रद्धांजलि के साथ शुरू हुआ।

Advertisement Carousel
× Advertisement

छत्तीसगढ़ विधानसभा के मानसून सत्र 13 जुलाई से शुरू हो गया है। आज पहला दिन लोककला की महान साधिका पद्म विभूषण डॉ. तीजन बाई को श्रद्धांजलि के साथ शुरू हुआ। सदन ने उनके निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए दो मिनट का मौन रखा और बाद में कार्यवाही को पांच मिनट के लिए स्थगित कर दिया।

श्रद्धांजलि प्रस्ताव पर बोलते हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि तीजन बाई ने पंडवानी की कापालिक शैली को नई पहचान दिलाई और अपनी अद्भुत कला से छत्तीसगढ़ की लोकसंस्कृति को वैश्विक मंच तक पहुंचाया। उन्होंने कहा कि कठिन सामाजिक परिस्थितियों के बावजूद तीजन बाई ने अपने संघर्ष और प्रतिभा के बल पर जो मुकाम हासिल किया, वह आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा बना रहेगा। उनके निधन से प्रदेश की सांस्कृतिक विरासत को अपूरणीय क्षति पहुंची है।
नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत ने कहा कि सदन में किसी पद्म सम्मान से सम्मानित लोक कलाकार को इस तरह श्रद्धांजलि देने का यह विशेष अवसर है। उन्होंने कहा कि तीजन बाई का योगदान सदैव याद रखा जाएगा और कांग्रेस विधायक दल की ओर से उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की।

संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल ने कहा कि तीजन बाई ने अपनी कला के माध्यम से छत्तीसगढ़ को अंतरराष्ट्रीय पहचान दिलाई। वहीं पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि सीमित संसाधनों और कठिन परिस्थितियों से निकलकर उन्होंने दुनिया भर में प्रदेश का नाम रोशन किया। उनका जीवन संघर्ष और समर्पण का प्रतीक है।

संसदीय कार्य मंत्री केदार कश्यप ने भी तीजन बाई के संघर्षपूर्ण जीवन और लोककला के प्रति उनके समर्पण को याद करते हुए कहा कि उनके निधन से लोकसंस्कृति जगत ने एक अमूल्य धरोहर खो दी है।

इस दौरान मंत्री गजेंद्र यादव सहित विधायक किरण सिंह देव, अनुज शर्मा, अनिला भेड़िया, कुंवर सिंह निषाद और भैयालाल कोरसेवाड़ा ने भी अपने विचार रखते हुए तीजन बाई को श्रद्धांजलि अर्पित की। श्रद्धांजलि के बाद विधानसभा की कार्यवाही पांच मिनट के लिए स्थगित कर दी गई।

Share This Article
Facebook Copy Link Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Might Also Like

anna hajare
News

Anna Hazare Student Protest: छात्र आंदोलन को अन्ना हजारे का समर्थन, PM मोदी को लिखा पत्र, बोले- बातचीत से निकले समाधान

July 23, 2026
WhatsApp Image 2026 08 05 at 2.29.46 PM
Chhattisgarh

छत्तीसगढ़ में निराश्रित मवेशियों के संरक्षण के लिए बड़ी पहल, प्रदेश में स्थापित होंगे 1460 गौधाम

August 5, 2026
CHHATISGARH
Chhattisgarh

BREAKING : घरेलू और गैर घरेलू उपभोक्ताओं की बिजली की दरों में हुई बीस पैसे प्रति यूनिट की वृद्धि…

June 1, 2024
Untitled design 2026 07 24T131508.024 11zon
Chhattisgarh

Durg News: छत्तीसगढ़ में मिला दुर्लभ सफेद करैत, दक्षिण एशिया में बेहद कम मिलते हैं ऐसे सांप

July 24, 2026
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?