Woman ExpressWoman Express
  • Home
  • Women Empower
  • News
  • Chhattisgarh
  • Crime
  • More
    • National
    • International
    • Entertainment
    • Politics
    • Sports
    • Jobs
    • Lifestyle
    • Health
    • Tech
    • Business
    • Rashifal
Font ResizerAa
Woman ExpressWoman Express
Font ResizerAa
  • Home
  • Women Empower
  • News
  • Chhattisgarh
  • Crime
  • More
Search
  • Home
  • Women Empower
  • News
  • Chhattisgarh
  • Crime
  • More
    • National
    • International
    • Entertainment
    • Politics
    • Sports
    • Jobs
    • Lifestyle
    • Health
    • Tech
    • Business
    • Rashifal
Follow US
National

Gwalior: सुहागरात के बाद छत से कूदकर दुल्हन फरार, वापस आई तो दूल्हा बोला-मुझे नीले ड्रम का खौफ, साथ नहीं रहूंगा!

Woman Express
Last updated: July 3, 2026 10:39 am
Woman Express
Share
4 Min Read
Gwalior 6
SHARE

Gwalior: बीते कुछ सालों में पति-पत्नी के बीच मतभेद और क्राइम की घटनाएं ज्यादा सामने आई हैं. मामला चाहे इंदौर के राजा रघुवंशी की हत्या हो या फिर पुणे के केतन अग्रावाल का, कहीं न कहीं समाज में इस तरह की घटनाएं बुरा असर छोड़ रही हैं. हाल ही में एक ऐसा ही मामला मध्य प्रदेश के ग्वालियर से सामने आया है, जहां सुहागरात के बाद छत से कूदकर दुल्हन फरार हो गई. बाद में जब उसे परिजन वापस लाए तो पति ने नीले ड्रम से डर से उसे साथ रखने से मना कर दिया.

Advertisement Carousel
Advertisement

ग्वालियर के सिंधिया नगर का मामला
दरअसल मामला ग्वालियर के विश्वविद्यालय थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले सिंधिया नगर का है. यहां के निवासी टेंट कारोबारी जितेंद्र जोशी की शादी 28 जून को मुरैना के झुंडपुरा की रहने वाली नम्रता जोशी के साथ संपन्न हुई थी. जब नम्रता ससुराल पहुंची तो नई बहू के आगमन से पूरा परिवार खुश था, परिवार वालों ने जबरदस्त तरीके से बहू का स्वागत किया.

दोनों ही घरों में था खुशी का माहौल
देर रात तक विवाह के बाद की जरूरी रस्में और पारंपरिक पूजा-पाठ का सिलसिला लगातार चलता रहा. इसके बाद जोड़ा अपने कमरे में गया. लेकिन सुहागरात के ठीक बाद सुबह जब जितेंद्र की नींद खुली तो देखा कि उसकी नई-नवेली दुल्हन फरार है. जैसे ही परिवार वालो को इसके बारे में पता चला तो वह हैरान रह गए. परिवार वालों ने जब तलाशी की तो पाया कि घर का मुख्य दरवाजे पर तो ताला लगा था लेकिन छत के दरवाजे की सिर्फ कुंडी लगी हुई थी.

सीसीटीवी कैमरों से चला पता
इसके बाद जब आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले गए, तो सबके पैरों तले जमीन खिसक गई. सीसीटीवी फुटेज में साफ दिखाई दे रहा था कि नई नवेली दुल्हन नम्रता तड़के सुबह अकेले ही पड़ोसी के मकानों की छतों पर कूदकर वहां से भाग रही है. इतना ही नहीं, परिवार ने जब घर के अंदर की जांच की तो पता चला कि दुल्हन अपने साथ शादी के समय मिले सोने-चांदी के कीमती जेवर भी समेटकर रफूचक्कर हो चुकी है.

पुलिस को दी जानकारी
घटना के बाद पुलिस की जानकारी दी गई. उधर मायके और ससुराल पक्ष के लोग भी एक्टिव हो गए. सुसराल पक्ष के लोग किसी तरह नम्रता को खोजकर सीधे पुलिस थाने ले गए. थाने में नम्रता के परिजनों ने अपनी गलती स्वीकार की और जितेंद्र पर दवाब बनाया की वे नम्रता को माफ कर दें और उसे अपना लें.

जितेंद्र ने साथ रहने से किया मना
लेकिन जितेंद्र भड़क उठा और उसने नम्रता को अपने साथ रखने से मना कर दिया. जितेंद्र ने थाने में कहा कि आजकल देश और प्रदेश में नीले ड्रम के केस बहुत ज्यादा सुनने को मिल रहे हैं, जिसमें हत्या कर लाश को ड्रम में छुपा दिया जाता है, इसलिए उसे अपनी जान बहुत प्यारी है और वह इस खौफ के साए में नहीं जी सकता.

TAGGED:Gwalior
Share This Article
Facebook Copy Link Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Might Also Like

Air india Flight 1
National

300 फीट नीचे आई Air India की फ्लाइट, 24 यात्री घायल; अब पायलट के ड्रग टेस्ट में मिला साइकोएक्टिव पदार्थ

September 4, 2026
nida khan
National

नासिक TCS केस में बड़ा खुलासा, 17 गवाह, डिजिटल सबूत और 1500 पन्नों की चार्जशीट, क्या-क्या मिला?

May 23, 2026
sonia gandhi 1
National

सोनिया गांधी की किताब नहीं छापेगा पेंगुइन इंडिया? प्रकाश‍ित करने से पहले रख दी ये शर्त

August 28, 2026
akhilesh ashutosh
National

अखिलेश से मिले CJP के आशुतोष रांका, डेढ़ घंटे की बैठक ने बढ़ाई सियासी हलचल

September 4, 2026
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?